किसने कराया कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा का पैचअप? सामने आया ब्रेकअप स्टोरी का पूरा सच…पढिए

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के फैन्स को बड़ा झटका लगा था, जब उन्हें पता लगा था कि दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं, लेकिन अब ऐसा मालूम होता है कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक है. बॉलीवुड टाउन का यह मोस्ट लव्ड कपल में शुमार है.



दोनों के ब्रेकअप से इनके सभी फैन्स बेहद नाराज हो गए थे, लेकिन अब दोनों के दोबारा साथ आने की खबर को लेकर सभी एक्साइटेड हो उठे हैं और फिर से दोनों से शादी करने का सवाल कर रहे हैं.

सूत्र से मिली यह जानकारी

हाल ही में बॉलीवुड लाइफ ने बताया कि जब सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी का ब्रेकअप हुआ था तो फैन्स को क्या इंडस्ट्री में किसी को भी अच्छा नहीं लगा था. फिर दोनों का पैचअप करने की जिम्मेदारी करण जौहर ने उठाई.

इसे भी पढ़े -  IPL 2026 के पहले 7 मैचों का एनालिसिस: चेज करने वाली टीम का दबदबा, रन रेट में उछाल और औसत स्कोर में गिरावट

अब दोनों के बीच पैचअप की खबरें आ रही हैं. बॉलीवुड लाइफ को सूत्र ने बताया, “करण जौहर कपल के बेहद करीब हैं. जब उन्हें इनके ब्रेकअप के बारे में पता लगा तो वह खुश नहीं हुए. उन्होंने दोनों के बीच सबकुछ ठीक करने का खुद से वादा किया. सिद्धार्थ और कियारा दोनों ही एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं. दोनों ने ही एक-दूसरे को एक और चांस दिया है. इनके फैन्स एक बार फिर से खुश हो उठे हैं.”

सूत्र ने आगे कहा कि अब दोनों की बॉन्डिंग पहले से भी ज्यादा मजबूत नजर आती है. हम में से कोई सरप्राइज नहीं होगा, अगर अब दोनों शादी कर भी लेते हैं तो, क्योंकि दोनों के बीच दोबारा प्यार परवान चढ़ चुका है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : पचमढ़ी में राष्ट्रीय पर्वतारोहण आपदा प्रबंधन शिविर आयोजित, जिला संघ सक्ती से 07 स्काउट्स एवं 11 गाइड्स प्रतिभागी होंगे शामिल, पचमढ़ी के लिए हुए रवाना

इस समय तो कपल अपने-अपने प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं और प्रोफेशनल कमिटमेंट्स पर ही ध्यान दे रहे हैं. ब्रेक के बाद दोनों वेकेशन पर साथ जाएंगे, ऐसी खबरें आ रही हैं.

रोहित शेट्टी की ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आने वाले हैं. वह पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाते दिखाई देंगे. इसके अलावा किराया आडवाणी, वरुण धवन के साथ फिल्म ‘जुग जुग जियो’ में नजर आएंगी.

दोनों ही इस समय फिल्म के प्रमोशन्स में व्यस्त चल रहे हैं. फैन्स उम्मीद जता रहे हैं कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी जल्द ही साथ में एक बार फिर स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे.

इसे भी पढ़े -  IPL 2026 के पहले 7 मैचों का एनालिसिस: चेज करने वाली टीम का दबदबा, रन रेट में उछाल और औसत स्कोर में गिरावट

error: Content is protected !!