Champa Big News : किसान को बगैर सूचना दिए हाईटेंशन टॉवर लगाने खोद डाले खेत, एसडीएम ने नहीं सुनी फरियाद तो कलेक्टर के पास पहुंचे किसान

चाम्पा. किसान को जरा सा भी भनक तक नहीं लगा. उनके खेत में ट्रांसमीटर लाईन टॉवर लगाने के लिए खुदाई गुपचुप तरीके से रेल्वे विकास निगम लिमिटेड ने कराई. किसान को पता चलते ही मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य तत्काल बंद कराया तथा इस कंपनी की इस मनमानी की लिखित शिकायत चांपा तहसील पहुंचकर एसडीएम से किया, लेकिन एसडीएम ने आवेदन लेने से इंकार कर दिया. इससे नाराज किसान सीधे कलेक्टर के पास जनदर्शन में पहुंच गए. मामले को कलेक्टर ने गंभीरता से लेते हुए निर्माण कार्य पर रोक लगाने तथा नियमानुसार उचित मुआवजा राशि दिलाए जाने का आश्वासन दिया है. मामला चांपा तहसील अंतर्गत ग्राम सिवनी का है.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ आईटीआई बनाहिल में विश्वकर्मा पूजन एवं दीक्षांत समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

पीड़ित किसान रामू पाण्डेय ने बताया कि सिवनी उमरेली-सक्ती मुख्य मार्ग पर उनकी कीमती जमीन है. उस जमीन पर चांपा से सरगबुंदिया के बीच रेलवे विकास निगम लिमिटेड द्वारा ट्रांसमीटर लाईन टॉवर का निर्माण हेतू उनकी जमीन को बिना सूचना दिये मनमानी ढंग से खोदाई कर दिया है, जिसका विरोध करते हुए मामले की लिखित शिकायत चांपा स्थित तहसील कार्यालय पहुंचकर एसडीएम से मुलाक़ात कर अपनी फरियाद सुनाई, मगर उन्होंने केंद्र सरकार की मामला होना बताते हुये आवेदन को लेने से इंकार कर दिया. इससे नाराज किसान रामू पाण्डेय कलेक्टर के पास जनदर्शन में आवेदन 12 जनवरी को प्रस्तुत किया. मामले को कलेक्टर ने गंभीरता से लेते हुए किसान की फरियाद सुना और विधिवत जमीन अधिग्रहण कराने, नियमानुसार उचित मुआवजा हेतू कार्यवाही का आश्वासन किसान को दिया. तब से लेकर अब तक उक्त कार्य बंद पड़ा है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : अवरीद में 9 लाख लागत से बनेगा सामुदायिक भवन, विधायक निधि से स्वीकृत कार्य का विधायक ब्यास कश्यप ने किया भूमिपूजन...ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन के लिए विधायक का जताया आभार...

Related posts:

error: Content is protected !!