Ghum HaI Kisikey Pyaar Meiin के सेट पर ऐश्वर्या शर्मा ने गाया ब्रह्मास्त्र का गाना, फैन्स क्या बोले.. पढिए

टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) की विलेन पाखी यानी कि ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। आए दिन ऐश्वर्या शर्मा अपने सीरियल के सेट से नई-नई तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। मिनटों में ही इनकी हर एक पोस्ट वायरल भी हो जाती है।

 



 

 

अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक और वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपनी ऑनस्क्रीन मां विश्वप्रीत कौर के साथ नजर आ रही हैं। सामने आए इन वीडियो में दोनों जबरदस्त जुगलबंदी करती हुई नजर आ रही है। वीडियो देखने के बाद लोग ऐश्वर्या शर्मा की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

 

ऐश्वर्या ने गाया गाना 
वीडियो में ऐश्वर्या शर्मा और विश्वप्रीत गौर गाना गा रही हैं। वीडियो की शुरुआत में विश्वप्रीत पहले अली जफर के मशहूर गाने झूम को गुनगुना रही हैं। बड़ी ही खूबसूरती के साथ विश्वप्रीत यह गाना गाती हैं और इस दौरान ऐश्वर्या शर्मा के चेहरे पर खुशी दिखती है। जैसे ही विश्वप्रीत गाना गा लेती हैं तो तुरंत ऐश्वर्या बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) का केसरिया गाना (Kesariya Song) गाने लगती हैं। ऐश्वर्या इस गाने को गाते हुए काफी सहज लग रही हैं और एक प्रोफेशनल सिंगर की तरह एक-एक कड़ी गा रही हैं।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

 

‘गुम है किसी…’ में आएगा नया ट्विस्ट
इन दिनों नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा स्टारर सीरियल गुम है किसी के प्यार में सरोगेसी का ट्रैक शुरू हो चुका है। पाखी ने फैसला लिया है कि वह सरोगेसी के जरिए विराट और सई के बच्चे की मां बनेगी। आने वाले दिनों में जैसे ही सई को इसकी भनक लगेगी तो उसका दिल टूट जाएगा। सई को पता चलेगा कि पाखी ने यह सब विराट के कहने पर ही किया है।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!