इस “हसीना” के साथ दूसरी शादी करने जा रहे हैं अतहर आमिर, जानिए कौन हैं Dr Mehreen Qazi.. पढ़िए

अपने लव स्टोरी, शादी और फिर तलाक को लेकर सुर्खियों में रहने वाले आईएएस अफसर अतहर आमिर भी अब दूसरी शादी करने जा रहे हैं. इससे पहले आमिर की शादी टीना डाबी के साथ हुई थी. दोनों की शादी खूब चर्चा का विषय बनी थी लेकिन ज्यादा दिन तक नहीं चल सकी. दोनों ने एक रोज़ अदालत में अलग होने की अर्ज़ी लगा दी थी जिसे कुछ दिनों बाद मंजूरी मिल गई थी.

 



 

 

दोनों के बीच तलाक के बाद अतहर आमिर की पूर्व पत्नी टीना डाबी ने दूसरी शादी कर ली थी. अब खबर आ रही है कि अतहर आमिर भी दूसरी शादी करने जा रहे हैं. इस बार वो कश्मीर की ही लड़की के साथ इस रिश्ते में बंधेंगे. श्रीनगर म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के कमिश्नर आमिर कश्मीर की डॉक्टर महरीन काजी के साथ शादी करने जा रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

 

 

कौन हैं अतहर आमिर की होने वाली पत्नी डॉ मेहरीन काज़ी
खबरों के मुताबिक डॉ महरीन काज़ी कश्मीर के अनंतनाग की रहने वाली हैं और उन्होंने ही सोशल मीडिया पर शादी की बात आम की है. महरीन ने शनिवार को अपनी और आमिर की शादी की बात बताई है. दोनों की सगाई भी हो चुकी है. डॉ महरीन के बारे में जब जानकारी हासिल की तो पता चला कि वो दिल्ली के राजीव गांधी कैंसर संस्थान और अनुसंधान में अपनी जिम्मेदारियां निभा रही हैं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

 

बता दें कि अतहर आमिर और टीना डाबी की शादी साल 2018 में हुई थी. हालांकि कुछ वक्त बाद ही दोनों के रिश्तों में खटास पैदा होने लगी और अलग हो गए. दोनों के बीच तलाक के बाद पिछले दिनों टीना डाबी ने राजस्थान कैडर के आईएएस प्रदीप गवांडे के साथ दूसरी शादी की थी. पिछले दिनों ही उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थीं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

Related posts:

error: Content is protected !!