13 साल छोटे Saif Ali Khan से पहले खुद से एक साल बड़े इस एक्टर के लिए धड़का था Amrita Singh का दिल, एक सच ने तोड़ दिया रिश्ता.. पढिए

Amrita Singh Sunny Deol Love Story: ये सच है कि अमृता सिंह (Amrita Singh) का दिल एक बार नहीं बल्कि कई बार धड़का. जब-जब आंखों से होता हुआ इश्क दिल तक पहुंचा तब-तब बात प्यार तक पहुंची. लेकिन प्यार करना तो हमारे हाथ में है पर वो प्यार मुकम्मल होगा या नहीं ये कोई नहीं जानता. अमृता सिंह ने सैफ अली खान (Saif Ali Khan) से शादी की थी. कहते हैं कि जब इनकी निगाहें पहली बार एक दूसरे से टकराई तभी से दोनों के बीच प्यार की सरसराहट शुरू हो गई थी. लेकिन खुद से 13 साल छोटे सैफ अली खान से पहले अमृता का दिल अपने से 1 साल बड़े एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) के लिए भी धड़का था.

 



इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

 

 

 

बेताब फिल्म से शुरू हुआ था किस्सा

मोहब्बत की ये दास्तां शुरू हुई थी बेताब फिल्म की शूटिंग से. ये सनी की डेब्यू फिल्म थी और शूटिंग के दौरान अमृता और सनी एक दूसरे को पसंद करने लगे थे. अमृता और सनी की जोड़ी हर किसी को खूब भाती थी लिहाजा ऑन स्क्रीन के साथ-साथ ऑफ स्क्रीन भी इनके प्यार की खबरें आने लगीं. लेकिन फिर अमृता के सामने एक ऐसा सच आया जिसे सुनकर उनके पैरों तले जमीन ही खिसक गई. दरअसल, सनी पहले से ही शादीशुदा थे लेकिन ये बात सनी ने सभी से छिपाई थी. वो भी पिता धर्मेंद्र के कहने पर. ताकि इसका सनी की स्टारडम और डेब्यू फिल्म पर कोई असर नहीं पड़े.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

 

 

सच जान अमृता ने तोड़ लिए रिश्ते

सनी जब फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तब ये बात कोई नहीं जानता ता कि वो शादीशुदा हैं. उस वक्त सनी की वाइफ को देश से बाहर भेज दिया गया था और शूटिंग से वक्त मिलते ही सनी पत्नी पूजा देओल से मिलने विदेश निकल पड़ते. लेकिन ज्यादा समय तक ये राज छिप नहीं सका और अमृता ने ये सुनकर इस रिश्ते से पांव पीछे खींच लिए थे.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

Related posts:

error: Content is protected !!