बड़ी राहत: LPG सिलेंडर की कीमतों में भारी कटौती, आज से इतने रुपए हो गया सस्ता.. पढ़िए

नई दिल्लीः LPG cylinder became cheaper महंगाई की मार झेल रही देश की जनता को एक बार फिर बड़ी राहत मिली है। दरअसल आज से LPG सिलेंडर 198 रुपए सस्ता हो गया है। हालांकि पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल ने कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट में यह कटौती की है। 1 जुलाई को इंड‍ियन ऑयल (Indian Oil) की तरफ से जारी कीमतों के अनुसार राजधानी द‍िल्‍ली में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 198 रुपए सस्ता हो गया।

 



 

मई में लगा था झटका
LPG cylinder became cheaper बता दें जून में इंडेन का कामर्शियल सिलेंडर 135 रुपए सस्ता हुआ था, जबकि मई में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के उपभोक्ताओं को दो बार झटका लगा था। घरेलू सिलेंडर (LPG Cylinder Price Today) के रेट महीने में पहली बार 7 मई को 50 रुपए बढ़ाए गए थे और 19 मई को भी घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में वृद्धि की गई ।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

 

 

द‍िल्‍ली में 30 जून तक 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 2219 रुपए में म‍िल रहा था। ज‍िसकी कीमत 1 जुलाई से घटकर 2021 रुपए हो गई है। इसी तरह कोलकाता में 2322 रुपये के मुकाबले अब यह स‍िलेंडर 2140 रुपए में म‍िलेगा। मुंबई में 2171.50 से घटकर कीमत 1981 रुपए और चेन्‍नई में 2373 से कम होकर कीमत 2186 रुपए पर पहुंच गई है। दूसरी तरफ तेल कंपन‍ियों की तरफ से घरेलू गैस स‍िलेंडर में कंपन‍ियों की तरफ से क‍िसी तरह की राहत नहीं दी गई। 14.2 क‍िलो वाला गैस स‍िलेंडर द‍िल्‍ली में 1003 रुपए का म‍िल रहा है।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!