CG BREAKING : 5 महिलाओं की मौत…. खेत में रोपा लगाते हुए दर्दनाक हादसा…6 महिलाओं की हालत गंभीर….

महासमुंद. महासमुंद से एक बड़ी खबर आ रही है। वज्रपात से महासमुंद में 5 महिलाओं की मौत हो गयी है, वहीं 6 की हालत गंभीर है।



हादसा उस वक्त हुआ, जब महिलाएं खेत में रोपाई का काम कर रही थी। रोपा लगा रही महिलाओं के ऊपर अचानक से आकाशीय बिजली गिर गयी, जिसमें 5 महिलाओं की मौत हो गयी, वहीं 6 गंभीर रूप से झुलस गयी है।

घटना महासमुंद के सराईपाली के सिंघोडा थाना क्षेत्र के घाटकछार गांव की है।

इसे भी पढ़े -  CG Naxal Surrender News: लाल आतंक को एक और बड़ा झटका… अब इस जिले में 6 इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, हथियार लेकर पहुंचे SP के सामने

जानकारी के मुताबिक पिछले दिनों हुई क्षेत्र में बारिश के बाद रोपाई का काम तेजी से जारी है। सराईपाली के घाटकछार में आज महिलाएं धान रोपने का काम कर रही थी।

अचानक मौसम बिगड़ गया और रूक-रूककर बारिश होने के दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिर गयी, जिसमें सभी महिलाएं आ गयी।

महासमुंद के एसपी भोजराम पटेल कहा कि ….

इसे भी पढ़े -  Akaltara School Bus Fire : निजी स्कूल की बस में आग लगी, फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई, पास में खड़ी थी अन्य बस, बड़ी आगजनी की घटना टली...

आज सिंघोड़ा के ग्राम घाटकछार में आकाशीय बिजली गिरने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस की टीम मैंने तुरंत मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया।

जिस जगह पर आकाशीय बिजली गिरी है, वहां कुल 11 महिलाएं रोपा लगा रही थी, इसी दौरान वो घटना का शिकार हो गयी, बिजली गिरने से 5 की मृत्यु हो गयी है, वहीं 6 महिलाओं के घायल होने की सूचना है।

इसे भी पढ़े -  CG Big News : IPS रतनलाल डांगी सस्पेंड, ...इस मामले में हुई बड़ी कार्रवाई.. जानिए...

मृतक

कु जानकी पिता भागीरथी

कु लष्मी यादव पिता मीनू

बसंती नाग पति चीनू नाग

जमोवती पति जयदेव

नोहर मति पति निलकुमार

घायल

पंक्जनीं पति मीनू यादव

पार्वती मालिक पिता नारायण

तपस्वनी पिता नारायण

पुन्नी पति भुरौ

शशि मुझी पति अर्जुन

गीतांजलि पति विनोद

error: Content is protected !!