LIC के शेयरों में आई तेजी, हो सकती है 20 फीसदी तक बढ़ोतरी, एक्सपर्ट ने दी ये सलाह…

नई दिल्ली. सरकारी बीमा कंपनी LIC ने बीते कुछ दिनों से हालिया आईपीओ के बाद अपने इन्वेस्टर्स को निराश किया है। लेकिन इन्वेस्टर्स के लिए अभी भी संभावनाएं बाकी है। ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने कवरेज शुरू की है और उन्होंने इसकी शुरुआत ही ‘BUY’ रेटिंग के साथ की है। मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि एम्बेडेड वैल्यू के 70 फीसदी के हिसाब से LIC का मूल्यांकन तार्किक है।

 



LIC का शेयर इतना और बढ़ सकता है

आज के कारोबार की बात करें तो दोपहर 01 बजे एलआईसी का शेयर बीएसई पर 2.25 फीसदी की तेजी के साथ 708 रुपये पर कारोबार कर रहा था। कारोबार के दौरान एक समय यह करीब 03 फीसदी की तेजी के साथ 712.50 रुपये तक भी गया था। इसके बरक्स मोतीलाल ओसवाल ने LIC को 830 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इसका मतलब हुआ कि ब्रोकरेज फर्म के हिसाब से आने वाले समय में LIC का शेयर 20 फीसदी तक चढ़ सकता है।

इसे भी पढ़े -  वेदांता ने एक दशक में सरकारी खजाने में करीब 5 लाख करोड़ का दिया योगदान, वेदांता ग्रुप देश के खजाने में योगदान देने वाले भारत के टॉप 3 प्राइवेट सेक्टरों में से है एक

मोतीलाल ओसवाल को उम्मीद है कि एलआईसी के मार्जिन में धीरे-धीरे रिकवरी आएगी। फर्म ने कहा, ‘डिस्ट्रीब्यूशन, प्रोडक्ट मिक्स, हाई मिक्स ऑफ सिंगल प्रीमियम और ग्रुप बिजनेस पर भारी निर्भरता जैसे मामलों में निजी कंपनियों की तुलना में अलग रणनीति के बाद भी एलआईसी ने जीवन बीमा बाजार में पहला पायदान बरकरार रखा है.’ मोतीलाल ओसवाल को लगता है कि इस कारण एलआईसी के लिए आन वाले समय की संभावनाएं बेहतर हैं, जो स्टॉक के परफॉर्मेंस में रिफ्लेक्ट होंगी।

LIC shares may increase by 20 percent : LIC का शेयर अभी अपने लाइफटाइम लो से ठीक-ठाक ऊपर ट्रेड कर रहा है। बीते दिनों इस स्टॉक ने 650 रुपये का नया लाइफटाइम लो लेवल बनाया था। उसकी तुलना में यह अभी करीब 9 फीसदी मजबूत होकर कारोबार कर रहा है।

इसे भी पढ़े -  ग्रेट प्लेस टू वर्क द्वारा वेदांता को भारत के शीर्ष 100 सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों में स्थान, वेदांता के कार्यबल में 23 प्रतिशत महिलाएं, लगभग 100 ट्रांसजेंडर कर्मचारी और पिछले 5 वर्षों में ESOP के माध्यम से कर्मचारियों के लिए लगभग ₹2,500 करोड़ की संपत्ति (वेल्थ) का सृजन

हालांकि अभी भी एलआईसी का मार्केट कैप 5 लाख करोड़ रुपये से कम ही है। आईपीओ के इश्यू प्राइस के अपर बैंड के हिसाब से एलआईसी की वैल्यू 6,00,242 करोड़ रुपये थी। अभी इसकी वैल्यू 4.47 लाख करोड़ रुपये के आस-पास है।

LIC के आईपीओ के लिए 902-949 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया था। पहले ही दिन LIC के शेयर में 13 फीसदी तक की गिरावट आई थी और यह अंतत: 8.62 फीसदी यानी 81.80 रुपये गिरकर 867.20 रुपये पर सेटल हुआ था। इश्यू प्राइस की तुलना में अभी यह 25 फीसदी से ज्यादा नीचे है।

कुछ दिनों पहले ब्रोकरेज फर्म Emkay Global ने LIC की कवरेज शुरू की थी। फर्म ने एलआईसी को होल्ड रेटिंग के साथ 875 रुपये का टारगेट प्राइस दिया था।

इसे भी पढ़े -  वेदांता ने एक दशक में सरकारी खजाने में करीब 5 लाख करोड़ का दिया योगदान, वेदांता ग्रुप देश के खजाने में योगदान देने वाले भारत के टॉप 3 प्राइवेट सेक्टरों में से है एक
error: Content is protected !!