Rally Edition भारत में हुआ लॉन्च, जानें इस ऑफ रोड बाइक की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की कंप्लीट डिटेल

हीरो मोटोकॉर्प ने ऑफरोड सेगमेंट की अपनी पॉपुलर बाइक हीरो एक्सपल्स 200 4वी का नया वेरिएंट लॉन्च किया है जिसे कंपनी ने हीरो एक्सपल्स 200 4वी रैली एडिशन नाम दिया है।

 



Hero XPulse 200 4V Rally Edition को कंपनी ने 1.52,100 रुपये की शुरुआती कीमत (एक्स शोरूम, दिल्ली) के साथ लॉन्च किया है जो मौजूदा बाइक से 16 हजार रुपये महंगा है।

इस बाइक की प्री बुकिंग कंपनी 22 जुलाई से शुरू करेगी और 29 जुलाई को बंद करेगी और उसके बाद इस बाइक की बिक्री को शुरू किया जाएगा।

अगर आप भी एक ऑफ रोड बाइक खरीदने का प्लान कर रहे थे तो खरीदने से पहले यहां जान लीजिए इस Hero XPulse 200 4V Rally Edition की कीमत से लेकर इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की कंप्लीट डिटेल।

सबसे पहले बात करें इस Hero XPulse 200 4V Rally Edition में किए गए अपडेट के बारे में तो कंपनी ने इसमे एक लंबी फ्लैट सीट को जोड़ा है, गियरबॉक्स को अपडेट करने के साथ कंपनी ने इसमें बडे गियर पैडल को लगाया है।

इसे भी पढ़े -  वेदांता ने एक दशक में सरकारी खजाने में करीब 5 लाख करोड़ का दिया योगदान, वेदांता ग्रुप देश के खजाने में योगदान देने वाले भारत के टॉप 3 प्राइवेट सेक्टरों में से है एक

बड़े पैडल ऑफ रोड राइडिंग के दौरान ब्रेक के साथ गियर पैडल पर पैर की पकड़ बनाने में मदद करेंगे। इसके साथ ही कंपनी ने इस बाइक के साइड स्टैंड को और लंबाई वाला बनाया है ताकि बाइक को ज्यादा बेहतर सपोर्ट मिल सके।

Hero XPulse 200 4V Rally Edition के इंजन और पावर की बात करें तो कंपनी ने इस ऑफ रोड बाइक में सिंगल सिलेंडर वाला 199.6 सीसी का इंजन दिया गया है जो लिक्विड कूल्ड तकनीक पर आधारित इंजन है। इस इंजन के साथ कॉन्सटेंट मैश तकनीक वाला 5 स्पीड गियरबॉक्स को जोड़ा गया है.

इसे भी पढ़े -  ग्रेट प्लेस टू वर्क द्वारा वेदांता को भारत के शीर्ष 100 सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों में स्थान, वेदांता के कार्यबल में 23 प्रतिशत महिलाएं, लगभग 100 ट्रांसजेंडर कर्मचारी और पिछले 5 वर्षों में ESOP के माध्यम से कर्मचारियों के लिए लगभग ₹2,500 करोड़ की संपत्ति (वेल्थ) का सृजन

Hero XPulse 200 4V Rally Edition के फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इस बाइक में राउंड शेप एलईडी हैडलैंप, कॉम्पैक्ट विंड स्क्रीन, टूथ ब्रेक पैडल, इंजन को सुरक्षित रखने के लिए एल्यूमीनियम से बनी स्किड प्लेट, अपस्विफ्ट एग्जॉस्ट के अलावा बॉडी पर डुअल टोन ग्राफिक्स, बॉडी कलर रियर व्यू मिरर जैसे अपडेट किए हैं। इसे अलावा बाइक में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, ईको मोड इंडिकेटर, गियर इंडिकेटर, डिजिटल स्पीडोमीटर जैसे फीचर्स को दिया गया है।

आपको बताते चलें की कंपनी ने इस Hero XPulse 200 4V Rally Edition को यूजर फ्रेंडली बनाने के लिए एक स्पेशल रैली किट को भी लॉन्च किया है। कंपनी इस रैली किट इस बाइक को खरीदने वाले ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराएगी जिसकी कीमत 46,000 रुपये तय की गई है

इसे भी पढ़े -  ग्रेट प्लेस टू वर्क द्वारा वेदांता को भारत के शीर्ष 100 सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों में स्थान, वेदांता के कार्यबल में 23 प्रतिशत महिलाएं, लगभग 100 ट्रांसजेंडर कर्मचारी और पिछले 5 वर्षों में ESOP के माध्यम से कर्मचारियों के लिए लगभग ₹2,500 करोड़ की संपत्ति (वेल्थ) का सृजन
error: Content is protected !!