‘एक वीर की अरदास वीरा’ की नन्ही वीरा अब हो गई है इतनी बड़ी, खूबसूरती में देती है कई हीरोइनों को टक्कर. देखिए तस्वीर….

नई दिल्ली: टीवी और बॉलीवुड के ऐसे कई चाइल्ड आर्टिस्ट रहे हैं, जो अपनी एक्टिंग से काफी नाम कमा चुके हैं. वह चाइल्ड आर्टिस्ट आज भले की बड़े हो गए हों, लेकिन उनके फैंस और दर्शक उन्हें आज भी उनके चाइल्ड रोल की वजह से जानते हैं. उन्हीं में से एक टीवी की मशहूर चाइल्ड आर्टिस्ट हर्षिता ओझा हैं. हर्षिता ओझा टीवी के पॉपुलर शो ‘एक वीर की अरदास वीरा’ में नजर आ चुकी हैं. उन्होंने इस शो में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था. शो में हर्षिता ओझा ने वीरा का रोल किया था. जिसे दर्शकों की ओर से काफी पसंद किया गया था.



इसे भी पढ़े -  Sakti News : मालखरौदा के सद्भावना भवन में आयोजित 'महिला सम्मान' कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को प्रशस्ति पत्र व प्रोत्साहन राशि देकर किया गया सम्मानित

 

 

सीरियल ‘एक वीर की अरदास वीरा’ साल 2012 में आया था. इस शो में हर्षिता ओझा ने वीरा के बचपन का रोल किया था. जो अपनी क्यूटनेस की वजह से घर-घर मशहूर हो गई थीं. ‘एक वीर की अरदास वीरा’ में जब उन्होंने वीरा का रोल किया था तो वह महज 5 साल की थीं. लेकिन अब हर्षिता ओझा काफी बड़ी हो गई हैं. बड़े होने के बाद अब वह क्यूट होने के साथ-साथ पहले से और भी ज्यादा खूबसूरत हो गई हैं.

 

इसे भी पढ़े -  JanjgirNews : भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता एवं समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से युवक का होगा इलाज, मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से 12.50 लाख की मिली स्वीकृति, पूर्व में भी कई जरूरतमंदों दिला चुके हैं सहयोग

‘एक वीर की अरदास वीरा’ दो भाग में आया था, इसके सिर्फ पहले भाग में हर्षिता ओझा ने काम किया था, जिसे दर्शकों ने काफी सराहा था, लेकिन इसके दूसरे भाग में उन्हें रिप्लेस कर दिया गया था, जिसके बाद दर्शक काफी निराश हुए थे. ‘एक वीर की अरदास वीरा’ के बाद अभी तक हर्षिता ओझा किसी अन्य टीवी सीरियल या फिर फिल्म में नजर नहीं आई हैं. वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं.

error: Content is protected !!