एक-दो नहीं इस फोटो में हैं फिल्म इंडस्ट्री के 5 बड़े सुपरस्टार, आप ने पहचाना…

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक फोटो इस समय खूब वायरल हो रही है. इस फोटो में फिल्म इंडस्ट्री के एक-दो नहीं बल्कि 5 दिग्गज सितारे दिखाई दे रहे हैं. आज के टाइम में फोटो में नजर आ रहे ये बच्चे इंडस्ट्री का जाना-माना नाम बन गए हैं. अब मुश्किल बात ये है कि इस फोटो में उन सभी 5 सितारों को पहचानने का चैलेंज दिया जा रहा है, जिसमें बहुत कम लोग ही पास हो पा रहे हैं. अगर आप किसी को भी नहीं पहचान पाए तो चलिए आपको एक हिंट दे देते हैं. बता दें, यह ग्रुप फोटो बॉलीवुड के मशहूर कपूर फैमिली की है, जिसमें सभी बच्चे दिखाई दे रहे हैं. आज की डेट में ये सभी बच्चे अपने-अपने क्षेत्र में बड़ा नाम कमा रहे हैं.

 



इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

 

क्या हुआ किसी एक को भी पहचान पाए आप? नहीं तो चलिए बता दें कि इस फोटो में आप रणबीर कपूर, सोनम कपूर, अंशुला कपूर, हर्षवर्धन कपूर और अर्जुन कपूर को देख सकते हैं. फोटो में सोनम कपूर ब्लैक ड्रेस में अपने भाई हर्षवर्धन कपूर को पकड़े हुए देखी जा सकती हैं. वहीं उनके बगल में रेड टी-शर्ट पहने और चश्मा लगाए अर्जुन कपूर बैठे हैं. सोनम कपूर के पीछे एक बच्चे को गोद में लिए अंशुला देखी जा सकती हैं. वहीं सबसे पीछे हाथों के साथ विक्ट्री का साइन बनाने वाला बच्चा रणबीर कपूर हैं.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

 

 

यह फोटो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है, जिस पर लोग जमकर अपने रिएक्शन दे रहे हैं. इंस्टा हैंडल से इस फोटो को शेयर करते हुए ‘कपूर्स एंड फैमिली’ कैप्शन दिया गया है. एक यूजर ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा है, “मैं सोनम और अर्जुन को पहचान गया था”. तो वहीं एक अन्य लिखते हैं, “कपूर फैमिली बेस्ट है”. इस तरह से इस पोस्ट पर लोग खूब प्यार बरसा रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

Related posts:

error: Content is protected !!