Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin के मेकर्स पर भड़के दर्शक, सरोगेसी ट्रैक को बताया ‘फ्लॉप’.. पढ़िए….

नील भट्ट (Neil Bhatt) और ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) स्टारर गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) एक बार फिर से गलत वजहों के चलते सुर्खियों में है। इस शो के दर्शक सई और विराट के बीच बार-बार होने वाली अनबन से परेशान हो चुके हैं। सम्राट की एंट्री के बाद से सई और विराट के बीच की दूरियां कम होने लगी थीं, लेकिन उसकी मौत होते ही सारा खेल ही चौपट हो गया। ऐसे में अब पाखी को एक बार फिर से दोनों को अलग करने का मौका मिल चुका है। करेंट ट्रैक के मुताबिक गुम है किसी के प्यार में पाखी अब विराट और सई के बच्चे को जन्म देने का मन बना रही है। वह सरोगेट मदर बनने के लिए तैयार है लेकिन सई को यह बात हजम नहीं होगी। इधर दर्शक एक बार फिर से अपना सिर पीटते हुए नजर आ रहे हैं। शो के दर्शकों ने ट्विटर पर करेंट ट्रैक को फ्लॉप बताना शुरू कर दिया है।



इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : कलमी गांव में "गांव चलो-घर चलो" अभियान का जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा ने किया शुभारंभ, कहा, 'शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे यह भाजपा सरकार की मंशा'

 

नए ट्विस्ट ने बिगाड़ा मूड
पाखी की करतूतों से परेशान होकर दर्शक गुम है किसी के प्यार में के मेकर्स पर ही अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। दरअसल लंबे समय से लोग विराट और सई को साथ देखना चाह रहे हैं लेकिन बार-बार कुछ ना कुछ ऐसा हो ही जाता है कि दोनों दूर हो जाते हैं। मेकर्स ने सरोगेसी के ट्रैक के जरिए टीआरपी बटोरने की कोशिश की लेकिन लोगों को यह ट्विस्ट जरा भी पसंद नहीं आ रहा है। एक शख्स ने ट्विटर पर ट्वीट किया है, ‘क्या स्टूपिड ट्रैक है..

इसे भी पढ़े -  पहली बार पाकिस्तान का दौरा करेगी ये क्रिकेट टीम, वनडे और टी20 सीरीज में लेगी हिस्सा; दर्शकों के बिना होंगे मैच!

 

 

पाखी सरोगेट मदर बनने के लिए पागल हो चुकी है।’ लेटेस्ट ट्विस्ट से जुड़े ऐसे कई रिएक्शन सामने आ रहे हैं।
गुम है किसी के प्यार में आएगा नया ट्विस्ट
इस सीरियल के अगले एपिसोड में काफी बवाल मचने वाला है। सई को पता चल जाएगा कि अब उसके और विराट की सरोगेट मदर कोई और नहीं बल्कि पाखी ही होगी। यह बात जानते ही सई को बड़ा झटका लगेगा। जैसे ही उसे पता चलेगा कि पाखी ने सरोगेसी का कदम विराट के कहने पर ही उठाया है तो उसका दिल टूट जाएगा। इसके बाद सई और विराट के बीच खूब कहासुनी होने वाली है। देखना होगा कि समय रहते विराट को पाखी के इरादों की भनक लग पाएगी या नहीं

इसे भी पढ़े -  IAS Anurag Yadav कौन हैं? ज‍िनकी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से हुई बहस

error: Content is protected !!