Vijay Deverakonda हैं Sara Ali Khan के नए क्रश, अब साउथ स्टार विजय ने भी जाहिर कर दी दिल की बात, बोले- I Love..

सारा अली खान (Sara Ali Khan) एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिनके दिल में जो होता है वही जुबां पर होता है. लिहाजा इस बार उनके दिल में बसा एक नाम रिवील हो गया. इस हफ्ते कॉफी विद करण सीजन 7 में जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और सारा अली खान आ रही हैं जहां करण के एक सवाल पर सारा ने उस लड़के का नाम बता दिया जिस पर उन्हें क्रश हैं और वो डेट पर जाना चाहेंगी. इस सवाल के जवाब में सारा ने साउथ के सुपरस्टार विजय देवराकोंडा (Vijay deverakonda) का नाम लिया. लेकिन बात सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं रही. अब इस पर विजय देवराकोंडा का रिएक्शन भी आ गया है.



इसे भी पढ़े -  Sakti News : टेमर गांव के सरपंच चंद्र कुमार सोनी के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं को श्रीफल देकर किया सम्मानित

 

 

विजय देवराकोंडा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर कॉफी विद करण के प्रोमो का स्क्रीनशॉट शेयर किया और लिखा- जिस तरह तुमने देवराकोंडा कहा मुझे उस पर प्यार आ गया. क्यूटेस्ट. ढेर सारा प्यार और स्नेह. सारा अली खान और जाह्नवी कपूर.

 

 

तो क्या फिर शुरू हो जाएगी लव स्टोरी

अब सवाल ये कि क्या फिर से कॉफी विद करण के काउच से लव स्टोरी का आगाज होने जा रहा है. दरअसल, पिछली बार जब कॉफी विद करण शो में पिता सैफ अली खान के साथ पहुंचीं सारा ने कार्तिक आर्यन को अपना क्रश बताया था तो दोनों के डेटिंग की खबरें आने लगी थीं. इस शो के बाद दोनों को लव आजकल 2 में कास्ट किया गया था और शूटिंग के दौरान दोनों के अफेयर की खबरें भी आईं. अब इस बार सारा ने विजय देवराकोंडा का नाम लिया तो विजय ने भी इस पर रिएक्ट करने में जरा भी देर नहीं की. लिहाजा अब अगर सारा और विजय की डेटिंग की खबरें आए तो कोई बड़ी बात नहीं होगी.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : मालखरौदा के सद्भावना भवन में आयोजित 'महिला सम्मान' कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को प्रशस्ति पत्र व प्रोत्साहन राशि देकर किया गया सम्मानित

 

 

क्या करण से नाराज हुईं सारा

कहा ये भी जा रहा है कि करण जौहर से सारा अली खान नाराज हो गई हैं कयोंकि करण ने शो में उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़े मुद्दे रिवील किए हैं और ये बात सारा को बिल्कुल भी रास नहीं आई है.

इसे भी पढ़े -  सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी राहौद के बी.फार्म अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को कराया गया शैक्षणिक औद्योगिक भ्रमण, विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी हुई प्राप्त

error: Content is protected !!