Ranveer Singh के बाद अब इस एक्ट्रेस ने करवाया ऐसा फोटोशूट, हो रही है FIR की मांग. जानिए क्या थी वजह…

हाल ही में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने एक मैग्जीन के लिए न्यूड फोटोशूट कराया था, जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया था. उनकी ये फोटोज जैसे ही सामने आई देखते ही देखते रणवीर सिंह विवादों में आ गए और कई जगहों पर उनके खिलाफ एफआईआर (FIR) भी दर्ज हुए. जहां एक तरफ उनकी इन तस्वीरों को लेकर माहौल काफी गरमाया हुआ दिखा, तो वहीं दूसरी तरफ टीवी और फिल्मी दुनिया के कुछ सितारे उनके सपोर्ट में भी दिखे.

 



 

 

 

इसी बीच अब एक एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने एक पोस्ट से सनसनी मचा दी है. दरअसल, उसने सेमी-न्यूड फोटो शेयर करके रणवीर का साथ दिया है.
इस एक्ट्रेस ने दिया रणवीर का साथ

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

 

 

दरअसल, जिस एक्ट्रेस की बात हम कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि हाल ही में रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ (Khatron Ke Khiladi) में नज़र आईं एरिका पैकर्ड (Erika Packard) हैं. इन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें ये सेमी-न्यूड हुई नज़र आ रही हैं और इनका अंदाज़ काफी बोल्ड दिख रहा है. वहीं एरिका अपनी इस तस्वीरे से ज्यादा अपने कैप्शन को लेकर सुर्खियों में हैं. दरअसल, उन्होंने लिखा- ‘यहां रणवीर को कंपनी दे रही हूं, लेकिन आप मेरे बम्स नहीं देख सकते.’
यूजर्स दे रहे हैं ऐसे रिएक्शन

 

 

देखिए तस्वीरें

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

https://www.instagram.com/p/CgzOop3vcVZ/?utm_source=ig_web_copy_link

 

 

इस फोटो के सामने आने के बाद एरिका काफी लाइमलाइट में बनी हुई हैं. वहीं उनके इस पोस्ट पर लोगों के तरह-तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए एफआईआर की मांग की, तो एक और शख्स ने लिखा- ‘एक और उभरता हुआ राष्ट्रीय मुद्दा’. तो एक यूजर् ने कहा- ‘जाओ रणवीर के पास.’

 

 

बहरहाल, जहां एक तरफ कुछ लोग एरिका (Erika Packard) के इस तस्वीर को लेकर ऐसे कमेंट कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं जिन्हें एक्ट्रेस का ये अंदाज़ काफी पसंद आ रहा है और वो इनकी इस लुक की काफी तारीफ भी कर रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!