‘बेवकूफ कहीं का…’ कस्टमर पर भड़क गई डिलीवरी गर्ल, Amazon ने  लिया ऐ एक्शन. जानिए क्या था मामला..

एक डिलीवरी गर्ल को गलत व्यवहार के चलते नौकरी से निकाल दिया गया. उसने कस्टमर के घर सामान पहुंचाने के बाद ऐसी हरकत कर दी कि कंपनी ने उसे बर्खास्त कर दिया. खुद कस्टमर ने डिलीवरी गर्ल की शिकायत Amazon से की थी, जिसके बाद उसपर एक्शन लिया गया. आइए जानते हैं पूरा मामला…

 



 

 

दरअसल, ब्रिटेन के रहने वाले 28 साल के केरी हॉज ने Amazon से कुछ सामान ऑर्डर किया था. लेकिन जब डिलीवरी गर्ल सामान डिलीवर करने आई तो केरी के घर के दरवाजे पर ताला लटका पाया. ये देखकर वो नाराज हो गई और उसने ऑर्डर किए सामान को डस्टबिन में डाल दिया.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

 

 

डिलीवरी गर्ल ने कस्टमर को बताया ‘बेवकूफ’
इतना ही नहीं डिलीवरी गर्ल ने कस्टमर केरी हॉज के नाम एक नोट लिखकर भी वहीं छोड़ दिया. उसने नोट में लिखा था- ‘बेवकूफ कहीं का…’ जब केरी लौटकर घर आए तो उन्हें डस्टबिन में पड़े सामान के साथ एक नोट मिला. नोट पढ़कर वो भड़क उठे और उन्होंने उसकी तस्वीर लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी. इसके साथ उन्होंने Amazon से भी इसकी शिकायत की.

 

 

 डिलीवरी गर्ल का नोट
सूत्रों के मुताबिक, इस शिकायत का संज्ञान लेते हुए Amazon ने डिलीवरी गर्ल को नौकरी से निकाल दिया. साथ ही कंपनी ने एक बयान जारी किया, जिसमें लिखा था- ‘वो डिलीवरी गर्ल अब Amazon की ओर से डिलीवरी नहीं करेगी.’

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

 

शिकायतकर्ता केरी हॉज ने कहा कि मैंने कुछ आर्टिफिशियल फूल मंगवाए थे. दोस्तों ने कुछ गिफ्ट्स भी भेजे थे. लेकिन जब डिलीवरी गर्ल की हरकत देखी तो चौंक गया. उसने मुझे हाथ से लिखे नोट में ‘बेवकूफ’ कह दिया, जिसके बाद मैंने शिकायत की.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!