पीएम किसान सम्मान निधि पर बड़ी अपडेट, इन किसानों को नहीं मिलेगी किस्त, किनका नाम कटा जानिए?

PM kisan samman nidhi yojana 2022: केंद्र सरकार की ओर से मिलने वाली किसान सम्मान निधि की 12वीं किस्त का किसान इंतजार कर रहे है. मोदी सरकार 12वीं किस्त को अगस्त महीने के आखिरी सप्ताह या सितंबर के पहले सप्ताह में जारी कर सकती है. लेकिन कई किसानों के खातों में इस बार किसान सम्मान निधि की नई किस्त नहीं आएगी. ऐसा किसानों द्वारा की गई गलती की वजह से ही होगा.

 



 

 

दरअसल कई किसानों की तरफ से अक्सर ये शिकायत सामने आती है कि उनके खातों में किस्त के रुपये जमा नहीं हुए है. इसकी जो सबसे अहम वजह होती है वो रजिस्ट्रेशन करते समय की गई किसानों की गलती ही है. रजिस्ट्रेशन करते समय कई बार ऐसी गलतियां हो जाती है कि किसान का नाम आधार कार्ड में नाम और पीएम किसान सम्मान निधि के लिए किए रजिस्ट्रेशन में नाम अलग अलग होता है. बैंक डिटेल में गलती हो सकती है. टाइपिंग एरर हो सकता है. आधार कार्ड से नाम मैच नहीं खाएगा तो भी किसान सम्मान निधि की किस्त रुक सकती है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

 

 

ऐसे में अगर आप पीएम किसान सम्मान निधि की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर गलतियों के समय पर सुधार नहीं करते है तो आपकी किस्त अटक सकती है.

 

 

 

किन किसानों के खातों में नहीं आएगी किस्त

ऐसे किसान जिनके पास खेती योग्य जमीन 2 हेक्टेयर से ज्यादा हो.
ऐसे किसान जिनके नाम किसी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के भूअभिलेख में दर्ज हो
ऐसे लोग जो केंद्र या राज्य की अधीनस्थ सेवाओं में कार्यरत हो
सरकारी सेवाओं में रिटायर हासिल कर चुके लोग
जो संस्थागत किसान हो

 

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

 

पीएम किसान सम्मान लिस्ट में नाम कैसे देखें

सबसे पहले आपको इसकी अधिकारिक वेबसाइट  पर जाना होगा
कंप्यूटर में वेबसाइट के होम पेज पर राइट साइड में फार्मर कॉर्नर दिखेगा
मोबाइल में नीचे स्क्रॉल करने पर फार्मर कॉर्नर दिखेगा
फार्मर कॉर्नर में “बेनिफिशयरी लिस्ट” (लाभार्थी सूची) का विकल्प होता है
इस पर क्लिक करने के बाद आपके सामने कई विकल्प होंगे
जिसमें आपको राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत का चयन करना होगा
सभी विकल्प सही भरकर Get Report पर क्लिक करते ही उस गांव की पूरी लिस्ट आपके सामने होगी

 

 

भारत सरकार ने किसान सम्मान निधि को लेकर हाल ही में कुछ बदलाव किए है. अब किसान सम्मान निधि की किस्त पाने के लिए ई केवाईसी ( E-KYC ) कराना अनिवार्य है. संबंधित किसान पीएम किसान सम्मान निधि की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ई-केवाईसी करा सकते है. 31 अगस्त से पहले इस प्रोसेस को पूरा करना जरुरी है. अन्यथा संबंधित किसान को 12वीं किस्त नहीं मिलेगी

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

Related posts:

error: Content is protected !!