ITBP जवानों से भरी बस पलटी, ब्रेक फेल होने के बाद जा गिरी नदी में, जवान हुए शहीद..

जम्मू, कश्मीरः Six ITBP lost lives  जम्मू कश्मीर के चंदनवाड़ी से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। खबर है कि ITPB जवानों को लेकर जा रही एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 6 जवानों की मौत हो गई और कई जवान लापता हो गए हैं। हादसे की सूचना मिलने से मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। वहीं घायल जवानों को  एयरलिफ्ट कर श्रीनगर आर्मी हॉस्पिटल भेजा गया है।



 

 

 

मिली जानकारी के अनुसार बस में 38 जवान सवार थे, जो अमरनाथ की ड्यूटी से लौट रहे थे। इसी दौरन रास्ते में अचानक बस की ब्रेक फेल हो गई, जिसके बाद बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इनमें से 37 जवान आईटीबीपी के थे, जबकि 2 जवान जम्मू कश्मीर पुलिस के थे।

इसे भी पढ़े -  BSNL ने समझा यूजर्स का दर्द! लाया 365 दिन डेली 3GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग वाला प्लान

 

 

बताया गया कि चंदनवाड़ी पहलगाम से 16 किमी दूर है. हाल ही में अमरनाथ यात्रा समाप्त हो गई है। ऐसे में इस यात्रा में तैनात किए गए सुरक्षाबल के जवान अपनी अपनी टुकड़ियों में लौट रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये जवान भी अपनी ड्यूटी करके वापस लौट रहे थे। तभी ब्रेक फेल होने के चलते बस खाई में गिर गई। बस काफी नीचे नदी के किनारे खाई में गिरी है।

इसे भी पढ़े -  Sakti Good News : व्हीएलसीटीपीपी की चलित स्वास्थ्य इकाई से 7 हजार ग्रामीणों को मिलेगा लाभ, जरूरतमंदों को निःशुल्क परामर्श और चिकित्सा सुविधाएं की जाएगी प्रदान

 

 

 

39 कर्मियों और जम्मू-कश्मीर पुलिस के 2 को लेजा रही एक सिविल बस के ब्रेक फेल होने के बाद नदी के किनारे गिर गई। सैनिक चंदनवाड़ी से पहलगाम की ओर जा रहे थे। हताहत होने की आशंका है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है:

error: Content is protected !!