Janjgir-Mulmula Big News : मुलमुला क्षेत्र में बदमाशों के हौसले बुलंद, मशरूम उत्पादन के लिए संग्रहित 90 ट्रैक्टर पैरा में आग लगाई गई, पिकअप में भी आग लगाने की हुई कोशिश… मुलमुला क्षेत्र में बढ़ा अपराध, पुलिसिंग पर उठे सवाल ?

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला क्षेत्र में लगातार आपराधिक घटनाएं हो रही हैं. गोलीबारी, हत्या, लूट, चोरी समेत अन्य घटनाएं रोज की बात हो गई है. क्षेत्र में बदमाशों के हौसले बुलंद है और बढ़ते अपराध से पुलिसिंग पर सवाल खड़े हो गए हैं. सबसे बड़ी बात, ज्यादातर अपराध के मामले में बदमाश पकड़े नहीं जा रहे हैं, इसलिए लूट, चोरी समेत अन्य आपराधिक घटनाएं नहीं रुक रही है.

 



ताजा मामला मुलमुला का है, जहां चोकरा तालाब के पास मशरूम उत्पादक युवक सन्नी यादव ने मशरूम उत्पादन के लिए 90 ट्रैक्टर पैरा को संग्रहित किया था, जिसमें बदमाशों ने आग लगा दी. आगजनी की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया. इस आगजनी से मशरूम उत्पादक किसान को बड़ा नुकसान हुआ है और साल भर की उसकी मेहनत पर पानी फिर गया है. मामले में मुलमला पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज किया है और अन्य मामलों की तरह इस मामले में भी पुलिस के हाथ खाली है, पुलिस को बदमाशों के बारे में कुछ भी पता नहीं चला है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Accident Death : भारत माला में बाइक सवार मवेशी से टकराया, बाइक सवार की हुई मौत, पुलिस कर रही जांच...

दूसरी ओर, मुलमुला में ही एक अन्य घटना हुई है. पैरा में जहां आग लगाई गई, उससे 100 मीटर दूर पिकअप में आग लगाने कोशिश हुई है. पास में सोए पिकअप मालिक ने देखा और टायर के पास की आग को बुझाया, इस तरह पिकअप को जलने से बचा लिया गया. अज्ञात बदमाशों ने पिकअप में आग लगाने का प्रयास किया है, मौके पर जले हुए कपड़े मिले हैं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Fraud Arrest : शादी का विज्ञापन चलाकर, शादी के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 महिला समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, फर्जी मैरिज ब्यूरो बनाकर की 6 लाख 65 हजार की ठगी...

इन घटनाओं से समझा जा सकता है, मुलमुला क्षेत्र में बदमाश किसकदर बेखौफ हैं. वजह है, बदमाशों का पुलिस की पकड़ में नहीं आना, इसलिए क्षेत्र में अपराध रुक नहीं रहा है. मुलमुला क्षेत्र में रात के वक्त राहगीरों में पथराव होने की भी खबर है. यदि मुलमुला पुलिस, गम्भीरता से गश्त करती तो अपराध नहीं बढ़ते. अभी हर दिन मुलमुला क्षेत्र में कोई न कोई घटना हो रही है. बड़ी बात यह है, लूट, चोरी, हत्या समेत अन्य घटनाओं के आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है और आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही है. अब सवाल यही है, पुलिस के लम्बे हाथ, कब तक बदमाशों तक पहुंचते पाते हैं ?, यह देखने वाली बात होगी.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : सूबेदार-उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित, 2 से 4 नवंबर तक होनी थी लिखित परीक्षा, CGPSC ने जारी किया आदेश, अभ्यर्थियों को झटका...

Related posts:

error: Content is protected !!