स्वर्गीय मोहम्मद रफी साहब के पुण्यतिथि का आयोजन, सुर संगम संगीत समिति की प्रस्तुति

जांजगीर-चाम्पा: कुंवर भुवन भास्कर सिंह बालक शासकीय प्राथमिक शाला अकलतरा के प्रांगण में स्वर्गीय मोहम्मद रफी साहब के पुण्यतिथि पर आयोजित किया गया.



 

 

 

नगर के सुर संगम संगीत समिति की प्रस्तुति में स्वर्गीय मोहम्मद रफी साहब के पुण्यतिथि पर आयोजित एक शाम सुनहरे गीतों के नाम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शोभा सिंह, लक्ष्मण मुकीम, खुलन सोनवानी, नरेश केडिया के द्वारा मां सरस्वती की श्री चरणों में पुष्प अर्पित दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया साथ ही साथ सभी कलाकारों को शाल व श्रीफल देकर सम्मान किया गया.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को वेदांता पावर प्लांट के द्वारा दिया जा रहा मुआवजा, प्रभावित परिवारों तक पहुंचे रहे कंपनी प्रतिनिधि, दूसरे प्रदेशों के मृत कर्मचारियों के परिवारजनों को मुआवजा राशि देने की लिए गठित टीमें हुई रवाना, प्रभावितों की मदद के लिए कंपनी द्वारा वेदांता संवेदना केंद्र 24x7 हेल्पलाइन प्रारम्भ

 

 

भव्य संगीतमय कार्यक्रम अकलतरा के पुराने आर्केस्ट्रा के संचालक ललित दास के संरक्षण में अशोक कैवर्त्य ( राजा पेंटर ), रामगोपाल देवांगन, नरेंद्र साहू, अयाज खान, लक्ष्मी शर्मा, सतीश मानिकपुरी, कृष्णा यादव, ललित सोनी, मोहम्मद अनवर, प्रमोद वैष्णव, बाबा कैवर्त्य, जय किशोर जैन, श्रद्धा सिंह ,घनश्याम गंधर्व, फिरोज खान ,प्रकृति जैन, मुकेश नागदेव, बबलू सिंह, आदि कलाकारों एवं मंच संचालकर्ता छेदीलाल शर्मा के द्वारा रविवार 31 जुलाई 2022 को कुंवर भुवन भास्कर सिंह बालक शासकीय प्राथमिक शाला अकलतरा के प्रांगण में किया गया साथ ही साथ किशोर मुकेश लता के गीतों की प्रस्तुति नगर के ही कलाकारों के द्वारा किया गया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : सामाजिक लोगो (मोनो) निर्माण के लिए पत्रकार राजेंद्र राठौर और शिक्षक हेमंत कुमार राठौर का हुआ सम्मान, धाराशिव गांव में स्वाभिमानी क्षत्रिय राठौर समाज की बैठक में हुआ अभिनंदन...

error: Content is protected !!