छत्तीसगढ़: पुरखों का देखा राज्य के विकास का सपना पूरा हुआ – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर. हमारे पुरखों ने समृद्ध छत्तीसगढ़ का जो सपना देखा था। उसे पूरा करने हम प्रयास कर रहे हैं। खेती किसानी और समाज के हर वर्ग के लोगों की बेहतरी के लिए लायी गई योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन से छत्तीसगढ़ में समृद्धि दिखती है। हर जन्मदिन में पाटन के लोगों से और छत्तीसगढ़ प्रदेश के लोगों से बहुत प्यार मिलता है।



आपके स्नेह से हमें ऊर्जा मिलती है और हम प्रदेश की बेहतरी के लिए योजनाएं बनाते हैं, जिसका लाभ प्रदेश की समृद्धि के रूप में दिख रहा है।” मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह संदेश महुदा में आयोजित सम्मेलन में दिया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारे पुरखों ने ऐसे छत्तीसगढ़ का सपना देखा था , जिसमें हमारी छत्तीसगढ़ी संस्कृति के खानपान, संगीत,लोक जीवन को पहचान मिले। हमने इसके लिए निरंतर कार्य किया है और हमें इस बात का गर्व है कि छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा हम निरंतर कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े -  Mungeli ACB Action : अचानकमार टाइगर रिजर्व के सुरही रेंज के रेंजर और डिप्टी रेंजर को 50000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया, बिलासपुर की टीम द्वारा 2 साल में किया गया 45 ट्रैप, घूसखोरों में हड़कम्प, ACB ने लोगों से ये कहा... डिटेल में पढ़िए...

छत्तीसगढ़ में हमने खेती किसानी को मजबूत किया। गांवों को मजबूत किया। इससे पूरे प्रदेश की अर्थव्यवस्था विकसित हुई। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से किसानों को आर्थिक संबल प्रदान किया है।

यह योजना कृषि हित के लिए बड़ी योजना साबित हुई है। खेती किसानी को बढ़ावा देने वाली इससे अच्छी योजना देश में कोई नहीं। इससे किसानों का खेतों में रूझान लौटा है। उनके श्रम को उचित प्रतिफल मिल रहा है। इससे गांवों से शहरों में पलायन रूका है।

खेती किसानी में कमाई फिर लौट गई है। हम किसानों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और खेती किसानी के लिए हमेशा बेहतर कार्य करते रहेंगे। हमारे प्रदेश की अर्थव्यवस्था कृषि प्रधान है और खेती किसानी को मजबूत किये जाने से ही प्रदेश की अर्थव्यवस्था समृद्ध होगी।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : रामनवमी पर जिला प्रशासन की कार्रवाई, नाबालिग का विवाह रुकवाया, परिवार को दी गई समझाइश, बाल विवाह की सूचना तुरंत दें, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर करें शिकायत

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतरी की दिशा में भी हम लोग प्रमुखता से काम कर रहे हैं। हमारे गांव के बच्चे भी अंग्रेजी शिक्षा का लाभ ले सकें, इसके लिए हमने स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल आरंभ किये। हमारे बच्चे अब अंग्रेजी पढ़ रहे हैं। उनमें प्रतिभा की कोई कमी नहीं लेकिन अंग्रेजी की वजह से वे पीछे रह जाते थे। अब यह दिक्कत भी दूर हो गईहै।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश के विकास के लिए वे प्रतिबद्ध हैं और सरकार की योजनाओं का लाभ हर वर्ग को हो रहा है। योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी स्तर पर भी लगातार मानिटरिंग हो रही है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर महुदा में 25 लाख रुपए के विकास कार्यों की घोषणा भी की।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत क्षय रोगियों को छह महीने तक पोषक आहार की आपूर्ति के लिए कटिबद्ध व्हीएलसीटीपीपी

error: Content is protected !!