छत्तीसगढ़: राज्य में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी…पढ़िए

रायपुर. थोड़े दिनों के राहत के बाद अब एक बार फिर छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने एक बार फिर प्रदेश में भारी बारिश का संभावना जताई है। मौसम विभाग की मानें तो उत्तर बंगाल की खाड़ी में निम्नदाब बन रहा है, जिसके चलते कल से मानसून की सक्रियता बढ़ेगी और कई इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा संभावित है।



मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार-मंगलवार की रात प्रदेश के अधिकांश हिस्सो में दो मिलीमीटर से 70 मिलीमीटर तक की बरसात हुई है। दिन में अधिकांश केंद्रों पर बरसात की गतिविधियां रुकी रहीं। सबसे अधिक 70 मिमी बरसात कटघोरा में रिकॉर्ड की गई है। रायपुर में 6.5 और माना में 10.6 मिमी बरसात हुई। मौसम विभाग ने शाम 5.30 बजे की स्थिति में जगदलपुर और अंबिकापुर में हल्की बरसात हुई है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : शास्त्री चौक में होली के दौरान हुई काव्य वर्षा

बता दें कि मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अब तक प्रदेश में 20% से अधिक बरसात हो चुकी है। सामान्य तौर पर एक जून से 16 अगस्त तक 773.2 मिमी औसत बरसात होती रही है। अभी औसतन 927.1 मिलीमीटर पानी यहां बरस चुका है। प्रदेश के 17 जिलों में सामान्य से अधिक पानी बरसा है। वहीं एक जिले बीजापुर में 121% अधिक बरसात हुई है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण और स्टेशन में सुविधाओं के विस्तार की मांग को लेकर नगर बंद और चक्काजाम किया गया, विधायक ब्यास कश्यप के आव्हान पर आंदोलन किया गया, अफसरों ने ये दिया आश्वासन... विधायक ने कही ये बड़ी बात... डिटेल में पढ़िए...

error: Content is protected !!