Gold Price 8 August: राखी से पहले ज्वेलरी खरीदने का सुनहरा मौका, आज भी सोना हुआ सस्ता. जानिए आज का भाव..

Gold Price Today Bhopal: अगर आप रक्षाबंधन के पहले सोने की खरीदारी करना चाहते हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. कल के मुकाबले में भोपाल में आज सोने के दामों में थोड़ी सी गिरावट आई है. भोपाल के सराफा बाजार में 1 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत (Gold Price Today Bhopal 22 Carat) ₹4,828 रुपये है. जबकि कल यह कीमत ₹4,843 थी. यानी कीमतों में 15 रुपये की गिरावट आई है. इसी तरह 24 कैरेट सोने की कीमत में भी गिरावट आई है.

 



 

 

24 कैरेट सोने की कीमत
वहीं अगर 24 कैरेट सोने के भाव (Gold Price Today Bhopal 24 Carat) की बात करें तो 8 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव आज भोपाल सराफा बाजार में ₹38,624 है, जबकि कल यह ₹38,744 था. यानी कीमतों में सीधे तौर पर 120 रुपये की गिरावट आई है. इसी तरह 1 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत ₹5,069 है, जबकि कल यह ₹5,085 थी. इसमें 16 रुपये की कमी की हुई है. यानी कीमतों में रुपये की कमी आई है. इसलिए अगर आप आज सोना खरीदते हैं तो आपको लाभ होगा.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Loot : घर में अकेली थी महिला, 2 बदमाश पहुंचे और लूट ले गए जेवरात, नगद... मौके पर पहुंचे SP और ASP, बेखौफ हुए बदमाश, दिनदहाड़े की लूट की वारदात...

 

 

चांदी की कीमत अनचेंज्ड
वहीं अगर आज के चांदी की कीमत की बात करें तो आज चांदी के भाव अनचेंज्ड है. यानी कल के जैसे आज भी एक ग्राम चांदी की कीमत (1 Gram Silver Price Today Bhopal) 63 रुपये है. यानी कीमतों में 1 पैसे का भी अंतर नहीं आया है. एक किलो चांदी की छड़ की कीमत आज ₹63,000 है, जबकि कल भी इसकी कीमत ₹63,000 थी. यानी एक किलो चांदी की कीमत में भी 1 रुपये का भी चेंज नही आया है.

इसे भी पढ़े -  Sarguja Police Transfer News : पुलिस विभाग में हुआ बड़ा फेरबदल, 7 टीआई सहित 46 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, SSP ने जारी किया आदेश, देखिए पूरी सूची...

 

 

क्या होता है 22 और 24 कैरेट सोने में अंतर
24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है. 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है. जबकि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, बता दें कि 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते. इसलिए ज्यादात्तर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं.

इसे भी पढ़े -  CG BIG NEWS : पटवारी हड़ताल पर सरकार का बड़ा एक्शन, प्रदेश में हड़ताली पटवारियों को अब तक 3912 कारण बताओ नोटिस जारी, 141 पटवारी निलंबित, 95 का तबादला, 336 के खिलाफ सख्त कार्रवाई...देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!