आपके नाम से कितने Sim Cards एक्टिव हैं? एक मिनट में चल जाएगा पता. फ्रॉड से हो जाये सावधान नहीं तो पड़ेगी भारी…

How Many Sim Cards Are Active In Your Name: कभी-कभी आपको नया सिम कार्ड प्राप्त करने के लिए आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड या पासपोर्ट जैसे डॉक्यूमेंट्सस की आवश्यकता होती है. एक आधार कार्ड से अधिकतम 9 SIM Cards खरीद सकते हैं. लेकिन सारे सिम कार्ड्स किसी एक ऑपरेटर के नहीं ले सकते है. एक ऑपरेटर के अधिकतम 6 सिम कार्ड्स ले सकते हैं. कई बार हमें लगता है कि हमारे नाम से कोई दूसरा सिम कार्ड इस्तेमाल नहीं कर रहा है? अगर आपको भी ऐसा लगता है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप मिनटों में पता लगा सकते हैं कि आपके नाम से कितने सिम कार्ड एक्टिव हैं. आइए जानें कैसे…

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

 

 

इस पोर्टल पर कर सकते हैं चेक

इसके लिए आपको सरकार के टेलीकॉम विभाग के एक पोर्टल पर जाकर चेक करना होगा. जो सिम आपकी आईडी पर फर्जी तरीके से लिया गया है, उसे ब्लॉक भी कर सकेंगे. अब अगर आप कोई सिम कार्ड इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं और उसे अपने आधार कार्ड से हटाना चाह रहे हैं तो आसानी से डिस्कंटिन्यू कर सकते हैं. टेलीकॉम विभाग ने एक पोर्टल की शुरुआत की है. इसका नाम है Telecom Analytics for fraud management and consumer protection या TAFCO.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में दीक्षारंभ समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन आज

 

 

कई बार फ्रॉड आपके नाम पर ले लेते हैं सिम

दरअसल, कई बार आपको पता नहीं होता है कि आपकी आईडी (आधार कार्ड) पर कितने सिम चल रहे हैं. वहीं, कई बार फ्रॉड किसी की भी आईडी से सिम ले लेते हैं और गैरकानूनी कामों को अंजाम देते हैं. इससे जिसके नाम पर सिम है, उसके लिए मुश्किल पैदा हो जाती है. ऐसे में आपके लिए यह जानना जरूरी है कि आपकी आईडी पर कितने सिम कार्ड एक्टिवेटेड हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में दीक्षारंभ समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन आज

Related posts:

error: Content is protected !!