Indian Railways: छत्‍तीसगढ़ का सफर होगा और आसान, रेलवे इन ट्रेनों में वेट‍िंग दूर करने के ल‍िए कर रहा ये खास इंतजाम, पढ़िए पूरी खबर..

नई द‍िल्‍ली: अगर आप छत्‍तीसगढ़ के ब‍िलासपुर और राजस्‍थान के भगत की कोठी व बीकानेर के ल‍िए सफर करने का प्‍लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके ल‍िए काम की हो सकती है. दरअसल, उत्‍तर पश्‍च‍िम रेलवे (North Western Railway) ने बिलासपुर-भगत की कोठी-बिलासपुर रेलसेवा (Bilaspur-Bhagat Ki Kothi-Bilaspur Train) और बिलासपुर-बीकानेर-बिलासपुर रेलसेवा में अस्‍थाई कोच जोड़ने का न‍िर्णय ल‍िया है. इससे उन यात्र‍ियों को बड़ा फायदा होने जा रहा है जोक‍ि सफर के दौरान सीट कन्‍फर्म होने का इंतजार करते हैं. अब उनको इस ट्रेन में कन्‍फर्म सीट म‍िल सकेगी.

 



इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

 

 

 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार रेलवे द्वारा लम्बी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु 02 जोड़ी रेलसेवाओं में 01-01 थर्ड एसी डिब्बें की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है जोक‍ि न‍िम्‍नानुसार प्रभावी रहेगी:-

 

 

1. ट्रेन संख्या 20843/20844, बिलासपुर-भगत की कोठी-बिलासपुर रेलसेवा में बिलासपुर से दिनांक 15.08.22 से 30.08.22 तक तथा भगत की कोठी से दिनांक 18.08.22 से 02.09.22 तक 01 थर्ड एसी कोच की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : मोहला-मानपुर SP के बेटे द्वारा फायरिंग के मामले ने तूल पकड़ा, X पर पूर्व CM भूपेश बघेल ने पोस्ट कर सवाल उठाया... ये लिखी बड़ी बात... जानिए...

 

2. ट्रेन संख्या 20845/20846, बिलासपुर-बीकानेर-बिलासपुर रेलसेवा में बिलासपुर से दिनांक 18.08.22 से 27.08.22 तक तथा बीकानेर से दिनांक 21.08.22 से 30.08.22 तक 01 थर्ड एसी कोच की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है.

error: Content is protected !!