ध्यान से देखें ये 14 साल पुरानी फोटो, क्या आप जेठालाल के बापूजी को पहचा पाएंगे?

लंबे समय से चला आ रहा कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) लोगों का मनोरंजन करता आ रहा है. इस शो के कई किरदार लोगों के मन में रच-बस गए हैं. इस शो की फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है. अगर आप भी इस कॉमेडी शो के पक्के वाले फैन हैं तो हम आपको एक तस्वीर दिखाएंगे और उसमें आपको पहचानना होगा कि जेठालाला के बापूजी यानी चंपक चाचा कौन है? आपको बता दें कि ये फोटो काफी पुरानी है और इसमें चंपक चाचा को पहचानना काफी मशक्कत भरा हो सकता है.



 

 

 

वायरल हुई तस्वीर

टीवी की दुनिया में सबसे लंबे समय तक चलने वाले कार्यक्रम ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. शो की हर एक कहानी के साथ-साथ इसके हर एक किरदार ने भी दर्शकों का खूब दिल जीता है. शो ने लोगों पर ऐसी छाप छोड़ी है कि वे इन कलाकारों के असली नाम क भूल गए हैं और उन्हें किरदारों के नाम से ही जानते हैं. ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के कलाकारों की 14 साल पुरानी एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जिसमें ‘चंपक चाचा’ से लेकर ‘बाघा’ तक को पहचानना काफी मुश्किल हो रहा है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : तिलई में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी द्वारा रजत जयंती महोत्सव पर शिविर का किया गया आयोजन, बड़ी संख्या में पहुंचे हितग्राही

 

 

 

शो की है तस्वीर

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) के कलाकारों की यह पुरानी तस्वीर एक्टर तन्मय वेकरिया यानी ‘बाघा’ ने ही अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से साझा की थी. इस तस्वीर में ‘जेठालाल’ यानी दिलीप जोशी से लेकर ‘कोमल भाभी’ यानी अंबिका रंजनकर नजर आईं. उनकी यह पुरानी फोटो ऑस्ट्रेलिया टूर से जुड़ी हुई है, जहां वह अपने साथियों के साथ गुजराती नाटक ‘दया भाई दोध दया’ के लिए गए हुए थे.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय एवं श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बनाहिल के राष्ट्रीय सेवा योजना की सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ शुभारंभ

 

 

 

एक्टर का कैप्शन

इस पुरानी फोटो को शेयर करते हुए ‘बाघा’ यानी तन्मय ने लिखा, ‘कुछ यादें हमेशा ही हमारे दिल में रहती हैं. साल 2007 में गुजराती नाटक ‘दया भाई दोध दया’ का ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का एक खास दौरा.’ यूं तो तस्वीर में सभी कलाकारों के पहचान पाना काफी मुश्किल हुआ, लेकिन इन सभी में चंपक चाचा यानी अमित भट्ट बिल्कुल ही अलग नजर आ रहे थे.फोटो में वह पीली शर्ट पहने बिल्कुल कोने में खड़े नजर आए. हालांकि उनका चेहरा भी काफी हद तक ढका हुआ था, जिससे उन्हें पहचानना और भी मुश्किल हो गया. वहीं पिंक टी-शर्ट में मौजूद तन्मय वेकरिया (Tanmay Vekaria) को पहचान पाना भी आसान नहीं था. इससे इतर व्हाइट टी-शर्ट पहने दिलीप जोशी भी तस्वीर में अपने साथियों के साथ पोज देते हुए दिखाई दिए.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय एवं श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बनाहिल के राष्ट्रीय सेवा योजना की सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ शुभारंभ

error: Content is protected !!