Rohit Shetty ने इंडस्ट्री के युवा अभिनेताओं को दी सलाह? कहा- युवाओं को करनी चाहिए ये खास फिल्में?

नई दिल्ली: Rohit Shetty Advice to young Actor: बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी अपनी फिल्मों में अजीबोगरीब एक्शन के लिए जाने जाते हैं।

 



 

जिसमें सिंघम, सिंबा जैसी फिल्में शामिल हैं। अब निर्देशक ने दो हीरो वाली फिल्मों को लेकर अपना बयान दिया और फिल्म निर्माताओँ को सलाह भी दी है।
उन्होंने एक इंटरव्यू में मल्टी स्टारर फिल्म को लेकर बात करते हुए, अपनी पिछली फिल्म सूर्यवंशी का उदाहरण देते हुए बताया। अजय देवगन और अक्षय कुमार उस दौर से आते हैं जहां निर्माता मल्टी स्टारर फिल्में बनाने में विश्वास रखते थे। इस फिल्म में रणवीर को विश्वास था कि मैं उन्हें सही तरीके से लोगों के आगे पेश करूंगा।

 

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

 

उन्होंने आगे इंडस्ट्री में आ रहे युवा एक्टर्स को दो हीरो वाली फिल्म करने की सलाह देते हुए कहा, मुझे इस तरह की फिल्में बनाने में कोई परेशानी नहीं हुई लेकिन युवा लोगों को अपने निर्माताओं से बात करनी चाहिए और दो हीरो वाली फिल्मों पर काम शुरू करना चाहिए। उन्हें अपने कंफर्ट जोन के मुद्दे को पीछे छोड़ देना चाहिए। आगर ऐसी फिल्म नहीं बनतीं तो निर्माताओं को बड़े पैमाने पर फिल्मों का निर्माण करना मुश्किल हो जाएगा।
जानकारी के मुताबिक, इन दिनों रोहित शेट्टी अपनी आगामी फिल्म सर्कस की तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस फिल्म बॉलीवुड के सुपर एनर्जेटिक अभिनेता रणवीर सिंह और वरुण शर्मा नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस जैक्लीन फर्नांडिस भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

 

 

ये फिल्म गुलजार के निर्देशन में बनी फिल्म अंगूर का रीमेक बताई जा रही है। फिल्म इस साल के अंत में सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। इसके अलावा वो अपनी एक धामकेदार कॉप फिल्म इंडियन पुलिस फोर्स को लेकर भी चर्चा में हैं। इस फिल्म में अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और फिटनेस फ्रिक शिल्पा शेट्टी नजर आने वाली हैं।

 

कर चुके हैं इन मल्टी स्टारर फिल्म का निर्माण
आपको बता दें, खुद कई मल्टी स्टारर फिल्म का निर्माण कर चुके हैं, जिसमें गोलमाल फ्रेंचाइजी, दिलवाले, जामीन, ऑल द बेस्ट जैसी फिल्में शामिल हैं। जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिपॉन्स मिला था।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!