देर रात लेडी टीचर के घर पहुंचे SDM, 16 घंटे तक दोनों रहे कमरे के अंदर, बाहर बैठकर नजारा देखते रहे ग्रामीण. फिर क्या हुआ जानिए..

पालीः SDM and Lady Teacher in Objectionable Position जिले से एक सरकारी अधिकारी से जुड़ा सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल इलाके के एसडीएम को देर रात एक शिक्षिका के घर जाना भारी पड़ गया। हुआ यूं कि जैसे ही एसडीएम साहब लेडी टीचर के घर घुसे ताक लगाए बैठे ग्रामीणों ने दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद पूरी रात टीचर और एसडीएम घर के अंदर रहे। मामला इतना तूल पकड़ा कि शासन ने संज्ञान लेते हुए दोनों को सस्पेंड कर दिया है।  मिली जानकारी के अनुसार एसडीएम मारवाड़ जंक्शन अजय अमरावत आए दिन लेडी टीचर के घर आते जाते थे। इस बात की जानकारी ग्रामीणों को भी थी। ग्रामीणों को मैडम के घर ऐसे देर रात एसडीएम का आना रास नहीं आ रहा था और वे मौके की तलाश में थे। बीती रात एसडीएम अजय अमरावत फिर मैडम के घर पहुंचे। फिर होना क्या था ग्रामीण तो पहले की ताक लगाए बैठे थे।

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ आईटीआई बनाहिल में विश्वकर्मा पूजन एवं दीक्षांत समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

 

 

 

जैसे ही अजय अमरावत लेडी टीचर के घर के अंदर पहुंचे, ग्रामीणों ने बाहर से गेट बंद कर दिया। दोनों लगभग 16 घंटे अंदर रहे। वहीं, जब सुबह हुई तो एसडीएम अजय अमरावत ने ग्रामीणों को शिकायत करने की धमकी दे डाली, जिसके बाद दरवाजा खुला। दरवाजा खुलते ही लेडी टीचर घर पर कोई नहीं है कहकर ड्यूटी चली गई, लेकिन फिर दोपहर को जोजावर थाना पुलिस सादी वर्दी में मौके पर पहुंची और एसडीएम को अपने साथ ले गई।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : अवरीद में 9 लाख लागत से बनेगा सामुदायिक भवन, विधायक निधि से स्वीकृत कार्य का विधायक ब्यास कश्यप ने किया भूमिपूजन...ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन के लिए विधायक का जताया आभार...

 

 

मामला सामने आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया था। मामले में प्रशासन के आला अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए दोनों को सस्पेंड कर दिया है। फिलहाल मामले में जांच जारी है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : परिक्षेत्र स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में दिखा नारी शक्ति का दमखम, बनाहिल में गूंजा खेल का जुनून, श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की छात्रा राजवी कंवर को बेस्ट रेडर चुना गया...

Related posts:

error: Content is protected !!