पोपटलाल, भिड़े के बाद सोढ़ी की जिंदगी में मचेगी खलबली, रोशन से किया वादा तोड़ना पड़ेगा महंगा!. पढ़िए…

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में एक किस्सा खत्म होता नहीं कि दूसरा शुरू हो जाता है. पोपटलाल के गहने, भिड़े की कार को लेकर जो हंगामा मचा वो तो आपने देख लिया. गोकुलधाम वासी इस हंगामे से निपटे ही थे कि अब सोढ़ी की जिंदगी में खलबली मचने वाली है. तारक मेहता का उल्टा चश्मा में आने वाला एपिसोड काफी हंगामेदार होने वाला है क्योंकि सोढ़ी की जिंदगी में आने वाला है एक भूचाल जो सोसायटी में खलबली मचा देगा.

 



 

 

 

 

रोशन ने लिया सोढी से वादा
ये तो आप जानते ही हैं कि सोढी को पार्टी शार्टी करना कितना पसंद है लेकिन उनकी पत्नी रोशन को उतनी ही नफरत है. ऐसे में जब सोढी ने रोशन के साथ गुरुद्वारे जाने से इंकार किया तो रोशन समझ गई कि मामला कुछ गड़बड़ है. बस फिर क्या था…रोशन ने सोढी से वादा ले लिया कि वो पीछे से पार्टी शार्टी नहीं करेगा. वही सोढ़ी ने रोशन की बात मान तो ली है लेकिन क्या वो इसे निभा पाएंगे?

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : परिक्षेत्र स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में दिखा नारी शक्ति का दमखम, बनाहिल में गूंजा खेल का जुनून, श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की छात्रा राजवी कंवर को बेस्ट रेडर चुना गया...

 

 

 

सोढी तोड़ेगा रोशन से किया वादा
सोढी ने वादा तो कर दिया लेकिम ‘कैरम’ उसकी मजबूरी है और उसके आगे वो हमेशा घुटने टेक देता है और लगता है इस बार भी ऐसा ही होने वाला है क्योंकि सोढी ने अपने जिगरी दोस्तों को पार्टी के लिए न्योता भी दे दिया है और सभी दोस्त यार एक जगह इक्ठ्ठा होकर पार्टी के फुल मूड में भी है. तो क्या अब सोढी रोशन से किया वादा भुलाकर पार्टी शार्टी करेगा. और अगर ऐसा हुआ तो सोसायटी में भूचाल आना तय है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : अवरीद में 9 लाख लागत से बनेगा सामुदायिक भवन, विधायक निधि से स्वीकृत कार्य का विधायक ब्यास कश्यप ने किया भूमिपूजन...ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन के लिए विधायक का जताया आभार...

 

 

हाल ही में पोपटलाल के गहनों ने सभी को खूब परेशान किया था तो वहीं इसके बाद भिड़े की नई कार का किस्सा तो आप सब जानते ही हैं. सभी को कितनी गलतफहमी हुई थी. वहीं अब सोढी की जिंदगी में होने वाला ये हंगामा भी सोसायटी में क्या धमाल मचाएगा देखना दिलचस्प होगा.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : अवरीद में 9 लाख लागत से बनेगा सामुदायिक भवन, विधायक निधि से स्वीकृत कार्य का विधायक ब्यास कश्यप ने किया भूमिपूजन...ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन के लिए विधायक का जताया आभार...

Related posts:

error: Content is protected !!