उर्वशी ने फिर साधा पंत पर निशाना,  उर्वशी ने कहा- ये बात छिपाकर मैंने तुम्हारी लाज बचा ली!

Rishabh Pant Urvashi Rautela: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आजकल अपने खेल से अलग किसी और बात को लेकर चर्चा में हैं. पंत का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के साथ पहले कई बार जुड़ चुका है. अब उनके और उर्वशी के बीच सोशल मीडिया पर लगातार गर्मा-गर्मी चल रही है. इन दोनों ने पिछले कुछ दिनों से लगातार सोशल मीडिया पर एक दूसरे को टारगेट किया था. अब हाल ही में उर्वशी ने एक और फोटो पोस्ट करके सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है.

 



 

 

 

उर्वशी के पोस्ट ने मचाया तहलका

उर्वशी रौतेला ने हाल ही में एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसके कैप्शन में उन्होंने कुछ ऐसा लिख दिया है जिसको देखकर लोग एक बार फिर से ऋषभ पंत को टारगेट करने लगे हैं. उर्वशी ने एक ग्लैमरस वीडियो शेयर करते हुए उसके कैप्शन में लिखा, ‘मैंने अपनी साइड स्टोरी नहीं बताकर तुम्हारी रेप्यूटेशन बचाई है.’ इस कैप्शन को पढ़कर लोग एक बार फिर से ऋषभ पंत को टारगेट कर रहे हैं. लोगों का मानना है कि उर्वशी ने एक बार फिर इस कैप्शन के जरिए ऋषभ पंत पर अपना निशाना साधा है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

 

 

पंत ने कहा- ‘मेरा पीछा छोड़ो बहन’

उर्वशी रौतेला के एक बयान के बाद ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा निकाला था. ऋषभ पंत ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक मैसेज लिखा, ‘कुछ लोग इंटरव्यू में सिर्फ मजे के लिए झूठ बोल देते हैं, ताकि अलग-अलग हेडलाइंस मिल सकें और न्यूज में रह सकें. दुख होता है कि लोग कैसे फेम के लिए इतने भूखे हैं.’ ऋषभ पंत ने उर्वशी रौतेला पर तंज कसते हुए लिखा, ‘मेरा पीछा छोड़ो बहन, झूठ की भी कोई सीमा होती है.’

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

 

 

फिलहाल ईशा के साथ रिलेशन में पंत

अटकलें थी कि 2019 में फॉर्म में ना होने की टेंशन के कारण ऋषभ पंत ने WhatsApp पर उर्वशी रौतेला को ब्‍लॉक कर दिया था. ऋषभ पंत फिलहाल ईशा नेगी के साथ रिलेशनशिप में हैं. ईशा देहरादून की रहने वाली हैं और वह एक इंटीरियर डिजाइनर हैं. ईशा नेगी इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!