5G India: इस दिन लॉन्च होगा Airtel 5G! कंपनी ने यूजर्स को दिया खास संदेश- ‘5G यूज करना है तो..

Airtel 5G Launch: कई महीनों से इस बात का इंतजार हो रहा है कि 5G सेवाओं को भारत में कब और किस कीमत पर लॉन्च किया जाएगा. बीते महीने में देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों, एयरटेल (Airtel), वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) और रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने 5G स्पेक्ट्रम के ऑक्शन्स में भाग लिया और उसके बाद से कंपनियां धीरे-धीरे करके अपनी 5G सेवाओं की टाइमलाइन के बारे में डिटेल्स जारी कर रहे हैं. बता दें कि एयरटेल ने हाल ही में अपनी 5जी सर्विसेज (Airtel 5G) की लॉन्च डेट को लेकर ऐलान किया है और अपने यूजर्स के लिए एक खास संदेश भी जारी किया है..

 



 

 

इस दिन लॉन्च होगा Airtel 5G!

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एयरटेल के सीईओ (CEO), गोपाल विट्ठल (Gopal Vittal) ने एयरटेल 5जी सर्विसेज को लेकर एक अनाउन्समेंट किया है और अपने यूजर्स को कुछ अहम बातें बताई हैं. उन्होंने कहा है कि एयरटेल को यह उम्मीद है कि 5G सर्विसेज को इस महीने यानी सितंबर, 2022 में ही लॉन्च कर दिया जाएगा. उनका कहना है कि दिसंबर तक मुख्य मेट्रो शहरों में एयरटेल 5जी सर्विस पहुंच चुकी होगी. ऐयरटेल 2023 के अंत तक अर्बन भारत को पूरी तरह कवर कर लेगा.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

 

 

 

कंपनी ने यूजर्स को दिया खास संदेश

बता दें कि एयरटेल ने यूजर्स से यह रिक्वेस्ट की है कि अगर उन्हें कंपनी की 5जी सर्विसेज का इस्तेमाल करना है तो उनके पास 5G स्मार्टफोन होना चाहियए. एयरटेल के लेटर में यह दावा किया गया है कि एयरटेल 5G के लिए यूजर्स को नए सिम कार्ड की जरूरत नहीं पड़ेगी और इसलिए सभी स्मार्टफोन्स आराम से 5G सर्विस को सपोर्ट करेंगे. लेकिन इसके लिए फोन में 5G सपोर्ट होना बहुत जरूरी है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

 

 

 

जबरदस्त होगी Airtel 5G की स्पीड

एयरटेल के सीईओ का यह दावा है कि एयरटेल 5G की स्पीड 4G के मुकाबले बहुत ज्यादा होगी. एक ब्लॉग पोस्ट में उन्होंने कहा है कि 5G की स्पीड 4G से 100 गुना ज्यादा होगी. लो-बैंड 5G 50 से 250Mbps की स्पीड पर काम करेगा, मिड-बैंड 5G 100 से 900Mbps की स्पीड पर चलेगा और हाई-बैंड की स्पीड गीगाबाइट में रहेगी. स्पीड को फिलहाल 1.8Gbps की स्पीड पर टेस्ट किया जा रहा है जबकि जुलाई, 2022 में भारत की औसतन फिक्स्ड ब्रॉडबैंड स्पीड 72.3Mbps थी.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

Related posts:

error: Content is protected !!