Anupama Upcoming Twist: कपाड़िया हाउस में शराब पीकर हंगामा करेगा पारितोष, शो में आएगा ऐसा ट्विस्ट?

नई दिल्ली: मशहूर शो ‘अनुपमा’ (Anupamaa) में इन दिनों नए ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. शो की टीआरपी भी आसमान छू रही हैं. शो में इन दिनों पारितोष के एक्स्ट्रा मेरिटियल अफेयर का खुलासा होने के बाद किंजल अनुपमा के घर रहने के लिए आ गई हैं. जबसे पारितोष के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का सच सामने आया है, तबसे शाह हाउस में तांडव मचा हुआ है. वहीं, अपनी मां के खिलाफ तोषू की नफरत बढ़ते जा रही है.

 



 

 

 

 

शराब पीकर कपाड़िया हाउस पहुंचेगा अनुपमा

अनुपमा में अब तक आपने देखा कि पारितोष की बेवफाई से किंजल टूट चुकी है. उसके लिए खुद को अपनी बेटी को संभलना काफी मुश्किल हो गया है. वहीं, दूसरी ओर तोषू सुसाइड करने की फिराक में है. वह शराब के नशे में कपाड़िया हाउस पहुंच जाता है और वहां तोड़-फोड़ करना शुरू कर देता है.

इसे भी पढ़े -  CG News : भाजपा किसान मोर्चा का बड़ा ऐलान, प्रदेश के सभी जिलों में होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस, वक्ताओं की सूची जारी...देखिए पूरी सूची...

 

 

फूट-फूटकर रोएगा वनराज

वहीं अनुज का खून खौल उठता है और वह फोन करके वनराज को कपाड़िया हाउस आने के लिए कहता है. इसके बाद वनराज कपाड़िया हाउस पहुंचकर पारितोष को ले आता है और बापूजी के सामने फूट-फूटकर रोने लगता है. इस बात में कोई दोराय नहीं है कि आने वाले एपिसोड्स में कई ट्विस्ट और टर्न आने वाले हैं.

इसे भी पढ़े -  CG Board Exam 2027 : छात्रों के लिए बड़ी खबर, 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी, इस दिन से शुरू होगा एग्जाम...देखिए

 

 

छोटी अनु को नुकसान पहुंचाएगा पारितोष

हाल ही में प्रोमो वीडियो में दिखाया गया था कि दिवाली सेलिब्रेशन के दौरान अनुपमा-अनुज और छोटी की फोटो दीपक पर गिर जाती है और उसमें से छुटकी की फोटो जल जाती है. तभी वहां पर तोषू की एंट्री होती है और वह अनुपमा से कुछ ऐसा कहता है, जिससे वह दहल जाती है. वह कहता है, ‘दर्द हुआ ना? ऐसा ही दर्द मुझे हो रहा है मिसेज अनुपमा कपाड़िया. आपने मुझे मेरी बेटी से दूर करके मेरा घर जला दिया. अब उसी आग में जलने की बारी आपकी है.’

इसे भी पढ़े -  CG News : जनरेशन कंपनी के गारे पेलमा सेक्टर-III कोयला खदान को राष्ट्रीय स्तर पर 5-स्टार रेटिंग, 92 प्रतिशत अंकों के साथ देश की 206 खदानों में 20वां स्थान

Related posts:

error: Content is protected !!