Anupamaa : परितोष और किंजल का होगा तलाक, अनुपमा लेगी एक कठिन फैसला

अनुपमा शो में अब तक आपने देखा कि किंजल और परितोष, वनराज और राखी के साथ बेटी को अस्पताल से घर लेकर आते हैं। घर पर पूरा शाह परिवार किंजल और उसकी बेटी का स्वागत करता है। अनुपमा, दोनों की आरती करती है और फिर बापूजी से कहती है कि घर में लक्ष्मी आई है। इसके बाद पूरा परिवार धूम-धाम से नन्ही परी का स्वागत करता है। वहीं राखी सोचती है कि वह सबसे परितोष के बारे में बात नहीं करेगी। लेकिन परितोष को देखते ही वह कंट्रोल नहीं कर पाती और बार-बार उसे ताना मारती है। अनुपमा और वनराज को राखी पर शक होता है कि वह कुछ न कुछ तो सबसे छिपा रही है।

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलेक्टर जयश्री जैन रैनखोल और दमाउधारा ऋषभतीर्थ स्थल पर पहुंची, पर्यटन को बढ़ावा और संभावनाओं के विकास के दिए निर्देश

 

 

 

राखी से फिर कंट्रोल नहीं होता और वह अनुपमा को परितोष की सच्चाई बता देती है। अनुपमा को परितोष के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में पता चलते ही बड़ा झटका लगता है।

 

 

किंजल-परितोष का होगा तलाक

अब रिपोर्ट्स की मानें तो शो में आगे बड़े ट्विस्ट आने वाले हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि इस सच के सामने आने के बाद किंजल और परितोष का तलाक होगा। मतलब कि जैसे वनराज के अफेयर के बारे में पता चलने के बाद अनुपमा और वनराज का तलाक हुआ था। वैसे ही अब परितोष और किंजल भी अलग हो जाएंगे।

 

 

लेकिन बता दें कि कुछ दिनों पहले ऐसी खबर आई थी कि शो से किंजल का किरदार खत्म हो जाएगा। वह परितोष की सच्चाई जानकर सुसाइड कर लेगी। तो अब आगे होगा यह देखना काफी एक्साइटेड है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : विधायक ब्यास कश्यप के प्रयास से 1 करोड़ रुपए के विकास कार्य की मिली स्वीकृति, विकास को मिली नई रफ्तार

 

 

 

अनुज हो रहा परेशान

वहीं वीडियो कॉल के जरिए अनुज ने जब अनुपमा और वनराज को साथ में दादा-दादी की रस्म करते देखा तो वह काफी परेशान हो गया। वह फोन पर तो रिएक्ट नहीं कर पाया, लेकिन फोन कट होने के बाद वह बस दोनों को साथ में सोचता रहता है। इतना ही नहीं वह अपनी भड़ास अंकुश और बरखा पर निकालता है जो दोनों को समझ आ जाता है। दोनों भी इस मौके का खूब फायदा उठाते हैं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलेक्टर जयश्री जैन रैनखोल और दमाउधारा ऋषभतीर्थ स्थल पर पहुंची, पर्यटन को बढ़ावा और संभावनाओं के विकास के दिए निर्देश

Related posts:

error: Content is protected !!