Banking System: SBI, HDFC और ICICI बैंक के ग्राहकों के ल‍िए जरूरी खबर, व‍ित्‍त मंत्री ने क‍िया बड़ा ऐलान. पढ़िए..

Banking System: बैंक ग्राहकों के लिए काम की खबर है. अगर आप भी बैंक से लोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. दरअसल, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने बैंक‍िंग स‍िस्‍टम के लिए निर्देश दिए हैं. वित्त मंत्री ने ग्राहकों की जरूरत के हिसाब से बैंक को यह आदेश दिया कि वे बैंक‍िंग स‍िस्‍टम को और स‍िंपल बनाएं. ताकि ग्राहक बैंक से ज्यादा से ज्यादा जुड़ सकें.



 

 

वित्त मंत्री ने कहा है कि बैंकों को ग्राहकों की सुविधाओं पर और ध्यान देने की जरूरत है ताकि लोन लेने वालों के लिये इसकी प्रक्रिया आसान बन सके.

इसे भी पढ़े -  क्यों कोलेस्ट्रॉल कम होने पर भी लोगों को आ रहे हैं हार्ट अटैक? डॉक्टर ने बताया कहां हो रही चूक

 

 

वित्त मंत्री ने दिया सुझाव

व‍ित्‍त मंत्री ने बैंकों को यह सुझाव दिया कि लोन देने के मानकों को तंदुरुस्त रखना चाहिए. दरअसल, कुछ दिन पहले उद्योग प्रतिनिधियों और वित्त मंत्री के बीच एक अहम बैठक में यह सुझाव दिया गया. इस व‍ित्‍त मंत्री ने बैंकों को अमल करने की बात कही. इससे एसबीआई, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई समेत सभी बैंकों के कस्‍टमर्स को फायदा म‍िलेगा.

एसबीआई (SBI) के चेयरमैन दिनेश कुमार खारा का कहना है कि स्टार्टअप की चिंता ज्यादा इक्विटी को लेकर है.

इसे भी पढ़े -  Baloda News : बलौदा भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी आदर्श सिंह को मिली, मण्डल महामंत्री विशाल सिंह को किया गया नियुक्त, पार्टी के शीर्ष नेताओं का जताया आभार

 

 

ग्राहकों की सुविधाओं का रखें ध्यान

वित्त मंत्री ने कहा, ‘बैंकों को ज्यादा-से-ज्यादा ग्राहक अनुकूल बनने की जरूरत है. लेकिन यह प्रतिकूल जोखिम लेने की सीमा तक नहीं हो. यह आपको लेने की जरूरत नहीं है. लेकिन आपको ग्राहकों की सुविधाओं को ध्यान रखना और अधिक-से-अधिक अनुकूल होने की जरूरत है.’

दिनेश खारा ने इस पर बताया कि ग्राहकों की सुविधा के लिए बैंक में डिजिटलीकरण की प्रक्रिया बढ़ रही है. इससे ग्राहकों को बैंकिंग से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलेगी.

error: Content is protected !!