तस्वीर में दिख रही इस बच्ची को पहचान सकते हैं आप? सलमान खान के साथ भी जुड़ चुका है इस एक्ट्रेस का नाम?..

बॉलीवुड स्टार्स के बचपन की फोटोज फैंस को काफी पसंद आती है क्योंकि उन्हें भी ये जानना पसंद है कि उनके फेवरेट स्टार्स बचपन में कैसे दिखते थे। कुछ स्टार्स के नैन नक्श से तो आप उन्हें पहचान लेते हैं। लेकिन कुछ तो बिल्कुल भी पहचाने नहीं जाते। अब आपने जो ऊपर फोटो देखी क्या आप बता सकते हैं कि यह किस एक्ट्रेस के बचपन की फोटो है? बता दें कि यह एक्ट्रेस बॉलीवुड की ग्लैमरस और बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक हैं। इस एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में की थी और आज 13 साल में वह बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं।

 



 

 

 

 

यह एक्ट्रेस हैं जैकलीन फर्नांडिस। जैकलीन बचपन में ऐसे दिखती थीं। बता दें कि जैकलीन ने साल 2009 में फिल्म अलादीन से बॉलीवुड डेब्यू किया था।

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

 

 

 

 

जैकलीन का करियर

जैकलीन की पहली फिल्म तो नहीं चली, लेकिन इसके बाद उन्होंने साल 2020 में जाने कहां से आई फिल्म में काम किया और फिर उसी साल फिल्म हाउसफुल में धन्नो गाना दिया जो काफी हिट था। इसके बाद जैकलीन को खूब पॉपुलैरिटी मिली और फिर उन्होंने मर्डर 2, हाउसफुल 2, रेस 2 और किक जैसी हिट फिल्में दी।

 

 

इसके बाद जैकलीन, ब्रदर्स 3, हाउसफुल 3, ढिशूम, अ फ्लाइंग जट, अ जेंटलमेन, जुड़वा 2, बागी 2, रेस 3, भूत पुलिस, बच्चन पांडे और अटैक जैसी फिल्मों में भी काम किया

 

 

 

 

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

कॉन्ट्रोवर्सी में फंसी

जैकलीन कुछ दिनों से काफी मुश्किलों का सामना कर रही हैं। दरअसल, कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ के ठगी मामले में जैकलीन का नाम भी जुड़ा है। सुकेश ने जैकलीन को कई लग्जरी गिफ्ट्स दिए थे। इसके साथ ही ऐसा भी कहा जा रहा है कि सुकेश और जैकलीन रिलेशनशिप में भी थे तो अब जैकलीन इस मामले में फंसी हैं। हाल ही में दिल्ली पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था जहां उनसे कई सवाल पूछे गए।

 

 

 

अपकमिंग फिल्में

जैकलीन के पास अभी 2 बड़ी फिल्में हैं जिनकी रिलीज का इंतजार है। वह राम सेतु और सर्कस में नजर आने वाली हैं। राम सेतु में अक्षय कुमार, जैकलीन और नुसरत भरुचा लीड रोल में हैं। वहीं सर्कस में वह रणवीर सिंह और पूजा हेगड़े के साथ नजर आएंगी।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

Related posts:

error: Content is protected !!