छत्तीसगढ़: CG TET Exam 2022: परीक्षा में डेढ़ घंटे पहले पहुंचें, परीक्षा केंद्र जाने से पहले जान लें एग्जाम के जरूरी नियम…

CG TET 2022: छत्तीसगढ़ टीईटी परीक्षा का आयोजन 18 सितंबर को राज्य के विभिन्न केंद्रों पर होने जा रहा है। एग्जाम के एडमिट कार्ड  आधिकारिक  वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। एडमिट कार्ड के साथ-साथ एग्जाम की गाइडलाइंस भी जारी की गई हैं। 18 सितंबर को दो शिफ्टों में टीईटी का पेपर होगा। पहली से पांचवीं के लिए सुबह 9.30 से 12.15 बजे तक परीक्षा होगी। दूसरी पाली में छठी से 8वीं के लिए दोपहर 2 बजे से 4.45 बजे तक परीक्षा होगी। परीक्षार्थियों को एग्जाम शुरू होने से डेढ़ घंटा पहले पहुंचने के लिए कहा गया है। टीईटी सर्टिफिकेट की मान्यता लाइफटाइम रहेगी।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

 

 

 

 

परीक्षा केंद्र जाने से पहले ये बातें रखें ध्यान
– दो शिफ्टों की परीक्षाओं में शामिल हो रहे परीक्षार्थी एडमिट कार्ड की दो कॉपियां प्रिंट करें।
– एग्जाम वाले दिन हर परीक्षार्थी डेढ़ घंटे पहले केंद्र पहुंचें जिससे उनके ऑरिजनल पहचान पत्र से उनका पहचान की जा सके एवं परीक्षा केंद्र में जाने की अनुमति दी जा सकेगा।
– अगर इंटरनेट से निकले एडमिट कार्ड में फोटो नहीं आता है तो दो कलर पासपोर्ट साइज फोटो लेकर एग्जाम सेंटर जाएं।
– परीक्षार्थियों को अपना फोटो युक्त ऑरिजनल आईडी जैसै आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड/पेन कार्ड/पासपोर्ट/स्कूल फोटो आईडी परीक्षा केंद्र में लेकर अनिवार्य है।
– सभी अभ्यर्थियों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य है। अभ्यर्थी अपने साथ छोटे हैंड सेनिटाइजर की बोटल ले सकते हैं। एग्जाम कोविड-19 गाइडलाइंस के साथ होगा।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : ACB ने रिश्वत लेते महिला प्राचार्य को पकड़ा था, जेल में होने के बाद अब सस्पेंड, शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी किया...

 

 

 

 

CGTET 2022 : परीक्षा कार्यक्रम
परीक्षा की तिथि – 18 सितंबर 2022 रविवार
पहली शिफ्ट की परीक्षा (प्राथमिक स्तर – क्लास एक से 5 के अध्यापन के लिए) – 9.30 से 12.15 बजे तक
दूसरी शिफ्ट की परीक्षा (उच्च प्राथमिक स्तर- क्लास 6 से 8 के अध्यापन के लिए) – 2 बजे से 4.45 बजे तक

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!