छत्तीसगढ़: राज्य की वादियों में शूट होगी अक्षय कुमार की ये फिल्म, इन जिलों में चुनी गई है लोकेशन, जानें

रायपुर. छत्तीसगढ़ की धरती को प्रकृति ने अपने खूबसूरती से नवाजा है। बस्तर समेत अन्य इलाकों में कई ऐसी जगह है, जिसे देखकर लोग बरबस आकर्षित हो जाते है। कई ऐसी जगह जो फिल्म की शूटिंग की लिहाज से महत्वपूर्ण है। यही वजह है कि बॉलीबुड भी अब फिल्मों की शूटिंग के लिए आकर्षित हो रहे है।

 



इसी बीच अब खबर है आई है कि बॉलीवुड के सुपर स्टार अक्षय कुमार अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए 2 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ आ रहे है। बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार एक सप्ताह तक छत्तीसगढ़ में रूक कर अलग-अलग जिलों में शूटिंग करेंगे। प्रदेश में ऐसा पहली बार हो रहा है कि जब किसी बड़े स्टार की फिल्म शूटिंग होगी।

इसे भी पढ़े -  CG BIG NEWS : दीपावली पर उजड़ गया परिवार, नदी में गिरी कार, पति-पत्नी समेत 4 की मौत, परिवार पर टूटा कहर...

दरअसल साउथ के सिंघम सूर्या की सुपरहिट फिल्म सोरारई पोटरु का हिंदी रीमेक बनाया जा रहा है। इसमें बॉलीवुड के सुपर स्टार अक्षय कुमार के साथ एक्ट्रेस राधिका मदान नजर आने वाली है। इस फिल्म का रीमेक भी सोरारई पोटरु फिल्म की डायरेक्टर सुधा कोंगारा ही करेंगी।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Accident : सड़क किनारे बिजली खम्भे से टकराई बाइक, 2 युवकों की मौके पर ही मौत, पामगढ़ पुलिस जांच में जुटी...

इसी फिल्म की शूटिंग के लिए अक्षय कुमार अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए 2 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ आ रहे है। इससे पहले फिल्म की डायरेक्टर 9 से 10 सितंबर को लोकेशन रेकी के लिए छत्तीसगढ़ आ रही है। वहीं एक महीने पहले ही ही फिल्म की प्रोडक्शन टीम ने लोकेशन देख लिया है। अब फिल्म की डायरेक्टर लोकेशन फाइनल करेंगी।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Fire : ऑटो पार्ट्स दुकान और घर में लगी भीषण आग, आग में जलकर सामान हुआ खाक, हुआ बड़ा नुकसान, 2 दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया...

Related posts:

error: Content is protected !!