Chrome Alert: सरकार ने जारी किया ये बड़ा अलर्ट! अगर आप भी हैं गूगल क्रोम यूजर तो खुद को ऐसे रखें सुरक्षित. पढ़िए खबर…

Google Chrome Alert: आज के समय में बिना इंटरनेट कई काम अटक जाते हैं, क्योंकि ज्यादातर काम इसी से जुड़े होते हैं। बिजली और पानी आदि का बिल भरना हो, ऑनलाइन बैंकिंग करनी हो, दफ्तर से लेकर कॉलेज का काम करना हो आदि अनेकों काम इंटरनेट की मदद से ही हो पाते हैं। वहीं, लोग एक बड़ी संख्या में गूगल क्रोम का इस्तेमाल करते हैं। ये एक ब्राउजर होता है, जहां पर लोग अपने काम करते हैं। लेकिन अगर आप इस गूगल क्रोम ब्राउजर का इस्तेमाल करते हैं, तो अब आपको सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि इसको लेकर सरकार की तरफ से अलर्ट जारी किया गया है। तो चलिए इस अलर्ट के बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं.



इसे भी पढ़े -  Sakti News : जिला पंचायत CEO वासु जैन पहुंचे मालखरौदा, निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, सरपंच प्रतिनिधि रंजीत अजगल्ले सहित अन्य लोग रहे मौजूद

 

 

 

 

दरअसल, आईटी मंत्रालय के तहत आने वाले इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम ने यूजर्स को डेस्कटॉप के लिए गूगल क्रोम में कई कमजोरियों के बारे में बताते हुए चेतावनी दी है। ऐसे में हैकर्स इन कमजोरियों का फायदा उठाते हुए कंप्यूटर को हैक कर सकते हैं। हैकर्स लोगों के सिस्टम पर क्राफ्टेड रिक्वेस्ट भेजकर इससे अटैकर्स आर्बिटरी कोड एग्जीक्यूट कर सकते हैं।

 

 

 

इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम ने ये भी बताया है कि फेडसीएस, स्विफ्टशैडर, एंगल, ब्लिंक, साइन-इन फ्लो, क्रोम ओएस शैल के मुफ्त में इस्तेमाल करने के कारण गूगल क्रोम में ये खामियां मौजूद हैं।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : बनारी गांव में नशामुक्त एवं बाल विवाह मुक्त अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक आयोजित, बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत की दिलाई गई शपथ, युवोदय के स्वयंसेवक ने निभाई सहभागिता

 

 

 

ऐसे कर सकते हैं बचाव

नंबर 1

अगर आप हैकर्स से बचना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपने गूगल क्रोम को अपडेट करना चाहिए। आप इसके लेटेस्ट वर्जन को डाउनलोड कर सकते हैं।

 

 

 

नंबर 2

आपको इस बात का भी ध्यान रखना है कि आपको किसी अनजाने लिंक पर क्लिक नहीं करना है। अगर आप किसी अनजाने लिंक के जरिए किसी वेबसाइट पर जाते हैं, तो भी आप ठगी का शिकार हो सकते हैं।

error: Content is protected !!