JanjgirChampa Teacher Action : मिडिल स्कूल में छात्रों से पानी भरवाने के मामले में प्रधानपाठक पर गिरी कार्रवाई की गाज, ये हुई कार्रवाई…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के भैंसतरा के मिडिल स्कूल में छात्रों से पानी भरवाने के मामले में प्रधानपाठक पर गाज गिरी है और डीईओ ने प्रधानपाठक सत्यनारायण भारती की वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोक दी है. छात्रों के बाल्टी भरते वीडियो वायरल हुआ था.

 



दरअसल, भैंसतरा के मिडिल स्कूल का वीडियो वायरल होने के बाद डीईओ ने प्रधानपाठक को नोटिस जारी किया था. प्रधानपाठक ने जवाब दिया तो उस पर असंतोष जाहिर किया गया और डीईओ ने प्रधानपाठक सत्यनारायण भारती की वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोक दी है.

error: Content is protected !!