Ration Card में फटाफट अपडेट कर लें ये चीज, वरना राशन लेने में आ सकती है आपको दिक्कत. जानिए..

Ration Card Download: सरकार की ओर से गरीबों के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है. सरकार गरीबों को इलाज के लिए कम कीमत में जहां स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है तो वहीं कम कीमत या फ्री में गरीबों को राशन भी सरकार की ओर से मुहैया करवाए जा रहे हैं. इन्हीं में राशन कार्ड भी शामिल है. राशन कार्ड की मदद से गरीब लोग कम दाम में या फ्री में परिवार के सदस्यों के मुताबिक राशन (Ration) हासिल कर सकते हैं. हालांकि राशन कार्ड (Ration Card) में एक चीज तुरंत अपडेट करवानी भी जरूरी है, वरना राशन कार्ड होल्डर को राशन लेने में काफी समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है.



इसे भी पढ़े -  Jaijaipur News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बढ़ी नारी शक्ति की भागीदारी : जिला पंचायत सभापति सुशीला सिन्हा

 

 

 

 

तुरंत कर लें अपडेट

दरअसल, राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करवाना काफी जरूरी है. अगर राशन कार्ड में गलत नंबर अपडेट है या पुराना नंबर अपडेट है तो कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में राशन कार्ड से जुड़ी अपडेट्स भी नहीं मिल पाएगी. इसलिए जरूरी है कि राशन कार्ड में वो मोबाइल नंबर अपडेट किया जाए, जिसका इस्तेमाल हो रहा हो.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : वेदांता पावर प्लांट हादसे की उच्च स्तरीय जांच की मांग, सांसद कमलेश जांगड़े ने केंद्र सरकार के मंत्रियों को लिखा पत्र, श्रमिक सुरक्षा पर उठाए सवाल, डिटेल में पढ़िए...

 

 

 

ऑनलाइन भी हो सकता है अपडेट

प्रत्येक राज्य का अलग राशन कार्ड जारी होता है. ऐसे में राज्यवार तरीके से मोबाइल नंबर राशन कार्ड में अपडेट करवाया जा सकता है. इसकी प्रक्रिया ऑनलाइन भी संभव है.

error: Content is protected !!