Indian Railways: रेलवे मंत्रालय का नया न‍ियम, ट्रेनों में नहीं होंगे Guard! अब कौन द‍िखाएगा हरी झंडी? पढ़िए…

Railway Board: अगर आप भी अक्‍सर ट्रेन से सफर करते हैं तो रेलवे का नया न‍ियम आपको जानना बहुत जरूरी है. रेलवे मंत्रालय के नए न‍ियम के अनुसार ट्रेनों में अब गार्ड नहीं होंगे. दरअसल, रेलवे ने गार्ड का पदनाम बदलने का फैसला क‍िया है. इस बदलाव के बाद गार्ड को गुड्स ट्रेन मैनेजर कहा जाएगा. आपको बता दें प‍िछले द‍िनों कर्मचारियों की कई साल पुरानी मांग को पूरा करते हुए रेलवे ने गार्ड (Railway Guard) के पदनाम को बदल दिया है. ऐसे में अब ट्रेन के गार्ड (Train Guard) को ट्रेन मैनेजर (Train Manager) कहा जाएगा.

 



 

 

 

पदनाम बदलने की थी पुरानी मांग
रेलवे (Railway Board) की तरफ से इस संबंध में सभी जोन के जीएम को ल‍िख‍ित सूचना भी दे दी गई है. इस बदलाव को तत्काल लागू कर द‍िया गया है. पदनाम बदलने की रेलवे कर्मचारियों की पुरानी मांग है. रेलवे के ऑफ‍िश‍ियल ट्व‍िटर हैंडल पर भी इस बारे में जानकारी दी गई थी. कर्मचारी साल 2004 से गार्ड का पदनाम बदलने की मांग कर रहे थे. इसके पीछे उनका तर्क था क‍ि गार्ड का काम केवल सिग्नल के लिए झंडी और टार्च दिखाना ही नहीं बल्‍क‍ि है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

 

 

ट्रेन की देख-रेख की ज‍िम्‍मेदारी भी गार्ड पर
रेलवे ने गार्ड का पदनाम भले ही बदल द‍िया है लेक‍िन जिम्मेदारियां पहले जैसी ही रहेंगी. ट्रेन में यात्रियों की जरूरत पूरा करने के अलावा पार्सल सामग्री का निष्पादन, यात्री सुरक्षा और ट्रेन की देख-रेख की ज‍िम्‍मेदारी भी गार्ड पर ही होगी. इसल‍िए पदनाम बदलने की मांग को रेलवे ने मान ल‍िया. रेलवे ने जानकारी दी क‍ि पदनाम बदलने से क‍िसी भी तरह जिम्मेदारी में फर्क नहीं आएगा. कुछ और कर्मचार‍ियों के पद नाम में भी बदलाव क‍िया गया है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

 

 

 

पुराना पदनाम- नया पदनाम
– असिस्टेंट गार्ड- असिस्टेंट पैसेंजर ट्रेन मैनेजर
– गुड्स गार्ड- गुड्स ट्रेन मैनेजर
– सीनियर गुड्स गार्ड- सीनियर गुड्स ट्रेन मैनेजर
– सीनियर पैसेंजर गार्ड- सीनियर पैसेंजर ट्रेन मैनेजर
– मेल / एक्सप्रेस गार्ड- मेल/एक्सप्रेस ट्रेन मैनेजर

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

Related posts:

error: Content is protected !!