Investment Tips: 10 साल में कमा सकते हैं 16 लाख रुपये, पोस्ट ऑफिस की शानदार स्कीम, पढ़िए स्किम के बारे में पूरी डिटेल..

Post Office Recurring Deposit Scheme: आप अगर कहीं निवेश का प्लान बना रहे हैं तो पोस्ट ऑफिस (Post Office) की योजनाएं काफी अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती हैं. हर निवेशक चाहता है कि उसे एक अच्छा रिटर्न मिले इसके साथ ही उसका पैसा सुरक्षित भी रहे. पोस्ट ऑफिस की स्कीमें इन दोनों लक्ष्यों को पूरा करती है. डाक घर कई लोगों की जरुरतों को ध्यान में रखते हुए कई तरह की योजनाएं चलाता है. इनमें से एक है पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट (Post Office Recurring Deposit) स्कीम.

 



 

 

 

पोस्ट ऑफिस की कई अन्य योजनाओं के तरह की इस स्कीम में आप छोटी रकम निवेश कर बड़ा रिटर्न पा सकते हैं. मात्र 100 रूपये से आप इस स्कीम में निवेश की शुरूआत कर सकते हैं. इस स्कीम में आपका पैसा पूरी रहत सुरक्षित रहता है. 18 साल या उससे अधिक उम्र का कोई भी व्यक्ति इस स्कीम में खाता खुलवा सकता है. माता-पिता अपने नाबलिग बच्चे का अकाउंट खुलवा सकते हैं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh News : अमोदा गांव के किराना दुकान से अज्ञात बदमाशों ने नगदी, सामान सहित 30 हजार की चोरी, CCTV कैमरा में कैद हुए बदमाश, पुलिस की गश्त की खुली

 

 

 

स्कीम की खास बातें
रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम में एक साल, दो साल या उससे अधिक अवधि के लिए निवेश किया जा सकता है. इसमें निवेश की रकम पर हर तीन महीने पर ब्याज मिलता है. हर तीन महीने के अंत में कंपाउंड इंटरेस्ट के साथ ब्याज की रकम आपको मिलती है.

 

 

 

डाकघर की इस स्कीम में फिलहाल 5.8 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है. यह ब्याज दर अप्रैल 2020 से लागू हैं. ध्यान रहे केंद्र सरकार की बचत योजनाओं की ब्याज दरें हर तिमाही में तय होती हैं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh News : अमोदा गांव के किराना दुकान से अज्ञात बदमाशों ने नगदी, सामान सहित 30 हजार की चोरी, CCTV कैमरा में कैद हुए बदमाश, पुलिस की गश्त की खुली

 

 

 

लोन की सुविधा
इस स्कीम में निवेश का अन्य फायदा यह है कि आपको लोन की सुविधा भी मिलती है. इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपको 12 किस्ते भरनी होंगी. इसके बाद आपको बैंक आपको लोन मिल सकता है. आपके खाते में जितनी रकम जमा होगी, उसका 50 प्रतिशत लोन आपको मिल जाएगा

 

 

 

ऐसे बन जाएगा 10 साल में बड़ा फंड
अगर आप दस साल में 16 लाख रुपये पाना चाहते हैं तो आपको इस सकीम में आपको 10 साल तक हर महीने 10 हजार रुपये जमा कराने होंगे. 10 साल तक हर महीने 10 हजार रुपये जमा करने पर कुल 12 लाख रुपये आप का जमा होंगे. इन 12 लाख पर 5.8 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा. इससे आपको 16,26,476 रुपये मिलेंगे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh News : अमोदा गांव के किराना दुकान से अज्ञात बदमाशों ने नगदी, सामान सहित 30 हजार की चोरी, CCTV कैमरा में कैद हुए बदमाश, पुलिस की गश्त की खुली
error: Content is protected !!