JanjgirChampa News : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 9 सितंबर को नवगठित जिला सक्ती का करेंगे शुभारंभ

जांजगीर-चांपा. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 9 सितम्बर को नवगठित जिला सक्ती के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे इसके साथ ही वे विभिन्न विकास कार्याें का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे।



प्राप्त जानकारी के अनुसार वे 9 सितम्बर को दोपहर 1.55 बजे मनेन्द्रगढ़ से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 2.35 बजे सक्ती स्टेडियम ग्राउंड हेलीपैड पहुंचेंगे। दोपहर 2.40 बजे से शाम 4.40 बजे तक वे सक्ती स्टेडियम से पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक रोड शो, पुलिस अधीक्षक कार्यालय का शुभारंभ कार्यक्रम, बड़ादेव स्थापना महापूजन कार्यक्रम,

इसे भी पढ़े -  Sakti Big News : मरघट्टी गांव में महानदी पर चेन माउंटेन से रेत की अंधाधुंध खोदाई, नियम-कायदे ताक पर, खनिज विभाग के अफसरों को कोई सरोकार नहीं, PMGSY की सड़क को रौंद रहे रेत से भरे भारी वाहन, ग्रामीणों में आक्रोश, कभी भी फूट सकता है गुस्सा...

कलेक्टर कार्यालय का शुभारंभ कार्यक्रम और विकास कार्याें के लोकार्पण व भूमिपूजन तथा अनावरण कार्यक्रम में सम्मिलित होकर आमसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल शाम 4.45 बजे कालेज ग्राउण्ड जेठा, सक्ती से हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Thief CCTV : शिक्षक के सूने घर में हुई चोरी, जेवरात और 20 हजार नगद समेत 4 लाख की चोरी, CCTV में 2 बदमाश कैद...

error: Content is protected !!