Monthly Pension Scheme : इस सरकारी योजना में करें निवेश, हर महीने मिले 9 हजार रुपये पेंशन; आप भी करें अप्लाई. जानिए पूरा प्रोसेस…

Modi Government PMVVY Scheme: मोदी सरकार द्वारा प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (Pradhan Mantri Vaya Vandana Yojana) चलाई जा रही है, जिसके तहत मंथली पेंशन की गारंटी मिलती है. इस योजना को मोदी सरकार ने 26 मई 2020 को शुरू किया था. इस योजना का हिस्‍सा बनने के लिए 31 मार्च 2023 तक निवेश किया जा सकता है. इस योजना में 60 साल या उससे ज्‍यादा उम्र के लोग मासिक या सालाना पेंशन प्लान चुन सकते हैं. जानिए पूरी योजना के बारे में.

 



 

 

 

वय वंदना योजना क्‍या है?

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना एक सामाजिक सुरक्षा योजना (Social Security Scheme) है. जिसके तहत लाभार्थी को मासिक पेंशन मिलेगी. इसे भारत सरकार लेकर आई है, जबकि इस योजना का संचालन भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) कर रहा है. जो लोग 60 साल की उम्र पार कर चुके हैं वे अधिकमत 15 लाख रुपए निवेश कर सकते हैं. पहले निवेश की सीमा 7.5 लाख रुपये थी, जिसे बढ़ा कर अब डबल कर दिया गया है. दूसरी योजनाओं के मुकाबले, इस स्‍कीम में सीनियर सिटीजन को ज्यादा ब्याज मिलता है. आपको बता दें कि, 60 साल या उससे ज्‍यादा उम्र के लोग इस पेंशन प्लान को चुन सकते हैं.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

 

 

ऐसे मिलेगी 9250 रुपये की मंथली पेंशन

अगर आप भी इस योजना का फायदा उठाना चाहते हैं तो आपको प्रधानमंत्री वय वंदना योजना में 15 लाख रुपये की रकम निवेश करनी होगी. इस योजना के तहत आपको 7.40 फीसदी सालाना ब्‍याज भी मिलेगा. इस हिसाब से निवेश पर सालाना ब्‍याज 111000 रुपये होगा. इसे अगर 12 महीनों में बांट दिया जाए तो 9250 रुपये की रकम बनती है, जो आपको मंथली पेंशन के रूप में मिलेगी. इस योजना में अगर आप 1000 रुपये की मंथली पेंशन लेना चाहते हैं तो आपको 1 लाख 50 हजार रुपये निवेश करने होंगे.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

 

 

 

10 साल में पूरा अमाउंट वापस

ये योजना 10 साल के लिए है. आपके जमा पैसों पर मंथली पेंशन मिलती रहेगी. अगर आप 10 साल तक योजना में बने रहते हैं तो 10 साल बाद आपका निवेश किया गया पैसा आपको वापस कर दिया जाएगा. इस स्‍कीम को आप कभी भी सरेंडर कर सकते हैं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

Related posts:

error: Content is protected !!