अब मचेगा तहलका! क्रेटा को टक्कर देने आ रही Tata Blackbird एसयूवी, लुक देखकर खुशी से झूम उठेंगे आप..

टाटा मोटर्स जल्द ही एक नई एसयूवी लाने जा रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी Tata Nexon पर आधारित एसयूवी कूप पर काम कर रही है. इस गाड़ी में 1.5-लीटर पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन दिया जा सकता है. यह सब-कॉम्पैक्ट नेक्सॉन से ज्यादा लंबी होगी. इसकी लंबाई करीब 4.3 मीटर होगी. टाटा ब्लैकबर्ड का मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस जैसी गाड़ियों के साथ रह सकता है. Nexon Coupe को रेग्युलर नेक्सॉन वाले X1 आर्किट्रेक्चर पर ही तैयार किया जाएगा, हालांकि साइज के हिसाब से कुछ मोडिफिकेशन भी किए जा सकते हैं. गाड़ी की लंबाई बढ़ाने के लिए रियर पार्ट को स्ट्रेच किया जा सकता है. व्हीलबेस में 50mm की बढ़ोतरी होने की संभावना है. रेग्युलर नेक्सॉन से अलग बनाने के लिए एक्सटीरियर में कई बदलाव होने की उम्मीद है. इसके फ्रंट फेस और पीछे के हिस्से में चेंज किए जा सकते हैं. हालांकि ए पिलर्स और फ्रंट दरवाजों को ऐसा ही रखा जाएगा.

 



इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

 

 

Nexon Coupe में नए 1.5-लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलने की संभावना है, जो 160 hp का मैक्सिमम पावर आउटपुट दे सकता है. जहां नेक्सॉन से मौजूदा 1.2-लीटर रेवोट्रॉन टर्बो पेट्रोल इंजन नहीं लिया जाएगा, 1.5-लीटर रेवोटॉर्क डीजल इंजन को ज्यादा पावर और टॉर्क आउटपुट देने के लिए अपग्रेड किया जाएगा. इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन के ऑप्शन मिलेंगे.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

 

 

 

बता दें कि टाटा ब्लैकबर्ड की तैयारी कंपनी लंबे समय से कर रही है. इस गाड़ी की चर्चा साल 2018 में शुरू हुई थी. अभी इस एसयूवी के फीचर्स के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!