Papaya Benefits: पपीते के इस हिस्से को खाने से कब्ज से मिलेगा छुटकारा, होंगे और भी कई फायदे. पढ़िए..

Papaya Leaves Benefits: पपीता एक बेहद कॉमन फ्रूट है इसके पल्प का स्वाद कई लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता है, ये हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद है क्योंकि इसमें न्यूट्रिएंट्स की कोई कमी नहीं होती , लेकिन आप ये जानकर हैरान रह जाएंगे कि इसके गूदे ही नहीं बल्कि पत्तों में भी सेहत का खजाना छुपा है. पपीता के पौधे का हर हिस्सा औषधीय गुणों से भरपूर होता है यही वजह है कि इसका इस्तेमाल कई रोगों को दूर करने के लिए किया जाता है. आइए जानते हैं कि पपीते का पत्ता मानव शरीर के लिए क्यों लाभकारी है.

 



 

 

 

पपीता खाने के फायदे (Benefits Of Papaya)
पपीता पोषक तत्वों से भरपूर होता है, इसमें फाइबर विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन ई और एंटी-ऑक्सीडेंट्स काफी ज्यादा मात्रा में पाए जाते हैं. वहीं इसमें मौजूद फोलिक एसिड बॉडी में बैड अमीनो एसिड को कम करने में मदद करता है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

 

 

 

पपीते के पत्तों के फायदे (Benefits Of Papaya Leaves)
पपीते के पत्तों में न्यूट्रिएंट्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इसमें विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन ई और विटामिन के होता है. ग्रेटर नोएडा के GIMS अस्पताल में कार्यरत मशहूर डाइटीशियन डॉ. आयुषी यादव (Dr. Ayushi Yadav) ने बताया कि इस पत्ते का इस्तेमाल हम किन परेशानियों में कर सकते हैं.

 

 

 

डेंगू बुखार (Dengue Fever)
पपीते के पत्तों का जूस का सेवन तब किया जा सकता है जब आपको तेज बुखार है. इसके साथ ही डेंगू बुखार में भी ये काफी फायदेमंद है क्योंकि ये हमारे खून में प्लेटलेट्स बढ़ाने का काम करता है और इससे बुखार से छुटकारा मिल जाता है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

 

 

 

डाइजेशन (Digestion)
पपीते की तरह इसके पत्ते के जूस को भी बेहतर डाइजेशन के लिए उस्तेमाल किया जा सकता है क्योंकि इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण और एंजाइम पेज की सूजन को कम कर देते हैं. इन पत्तों में पानी और फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है इसलिए कब्ज को दूर करने में ये काफी मदद करता है।

 

 

 

स्किन (Skin)
पपीते के पत्तों में मिलने वाले पापेन किसी औषधि से कम नहीं है ये जख्म को भरने के काम में आ सकते हैं. अगर इस पत्तियों को जूस को पिया जाए तो फ्री रेडिकल्स के खतरे को कम किया जा सकता है. इससे टॉक्सिंस दूर हो जाते हैं जिससे त्वचा को फायदा मिलता है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!