कब्ज से परेशान लोग पी सकते हैं ये 5 जूस, Constipation की दिक्कत दूर होने में मिलती है मदद और सेहत रहती है अच्छी

कब्ज (Constipation) के कारण पाचन में गड़बड़ होने लगती है जिसका असर सीधा मलत्याग पर पड़ता है और बाथरूम में घंटों बिताने पर भी कुछ खासा पेट साफ नहीं होता. अक्सर कब्ज के लिए घरेलू उपाय (Home Remedies) आजमाए जाते हैं और डाइट (Diet) पर ध्यान दिया जाता है जिससे जाहिरतौर पर कब्ज की दिक्कत दूर होने में मदद मिलती है. इसी तरह ऐसे 5 तरह के जूस (Juice) से हैं जो कब्ज दूर कर सकते हैं और सेहत पर अच्छा असर दिखाते हैं. इन्हें पीने के बाद आपको मलत्याग करने में आसानी होगी और कब्ज से छुटकारा मिल सकेगा.

 



 

 

कब्ज ठीक करने वाले 5 जूस: 5 Juices That Cure Constipation

 

 

तरबूज का जूस

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Transfer News : 18 तहसीलदार सहित नायब तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश...

कब्ज में तरबूज का जूस पीना भी एक अच्छा उपाय है. गर्मियों में खासकर तरबूज का सेवन और तरबूज का जूस (Watermelon Juice) पीना अच्छा है. यह शरीर की पानी की कमी भी पूरी करता है जिससे शरीर में हाइड्रेशन बना रहता है. साथ ही, पेट साफ होने में मदद मिलती है.

 

 

मौसंबी का जूस

सुबह-सुबह मौसंबी का जूस पीना कब्ज का अच्छा इलाज है. यह शरीर से टॉक्सिन दूर करता है जिससे इंस्टेंट रिलीफ (Instant Relief) मिल सकता है. इस जूस में एक चुटकी नमक मिलाकर पीना अच्छा रहता है.

 

 

सेब का जूस

सेब का जूस (apple Juice) भी कब्ज से लड़ने में अच्छा असर दिखाता है. इस जूस में लैक्सेटिव होता है जो पाचन में सहायक है. साथ ही, इसमें आयरन की अच्छी मात्रा पायी जाती है जो सेहत के लिए अच्छी है. रोजाना सेब का सेवन भी कब्ज में फायदेमंद साबित हो सकता है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

 

 

संतरे का जूस

विटामिन सी से भरपूर संतरे का जूस (Orange Juice) कब्ज दूर करने के लिए बेहद फायदेमंद है. इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा पायी जाती है जो मल को भारी करती है जिससे मलत्याग करने में आसानी होती है.

 

 

अनानास का जूस

इस जूस को पीने पर शरीर में पानी की मात्रा पूरी होती है. अनानास का जूस मलत्याग को आसान बनाता है और तकलीफ को कम करता है. इस जूस को पीने पर पाचन (Digestion) भी ठीक रहता है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!