Post Office: इस सरकारी योजना का उठाएं लाभ, केवल 50 रुपये के निवेश पर मिलेगा 35 लाख तक का रिटर्न

Gram Suraksha Yojana: लोग धोखाधड़ी के चलते किसी स्कीम में निवेश करने से दूर भागते हैं लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो निवेश करना चाहते हैं पर उनके पास निवेश करने के लिए बड़ी रकम नहीं है. यहां इन दोनों लोगों के दिक्कतें हम दूर कर देते हैं. आज हम आपको एक ऐसी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें निवेश करना सुरक्षित है और इसके निवेश में केवल 50 रुपये रोज का खर्च आएगा. भारतीय डाक (Bhartiya Dak) अक्सर कई तरह के छोटे इंवेस्टमेंट की स्कीम बीच-बीच नें लाता रहता है. इस सरकारी योजना में निवेश करके आप लाखों का रिटर्न हासिल कर सकते हैं. इस सरकारी स्कीम का नाम ग्राम सुरक्षा योजना (Gram Suraksha Yojana) है. इसके तहत आप 50 रुपये का निवेश करके 35 लाख तक के बड़े रिटर्न हासिल कर सकते हैं.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

 

 

 

ये है सरकार की ग्राम सुरक्षा योजना

भारतीय डाक (Bhartiya Dak) की इस सरकारी स्कीम में निवेश करना बिलकुल सुरक्षित है. ये छोटे से निवेश में आपको बड़ा मुनाफा देगी. इस स्कीम में निवेश करके आप पैसों की बचत कर सकते हैं. पोस्ट ऑफिस की रूरल पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस स्कीम्स प्रोग्राम के तहत ये शानदार स्कीम सरकार लेकर आई है. इस स्कीम के चलने के दौरान अगर इनवेस्टर की मौत हो जाती है तो उसका पैसा उसके नॉमिनी सदस्य को दिया जाएगा.

 

 

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

 

निवेश करने की शर्त क्या है?

इस स्कीम में 19 साल से लेकर 55 साल तक का कोई भी भारत का नागरिक इनवेस्ट कर सकता है. ग्राम सुरक्षा योजना में 10 हजार रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक इवेस्ट किए जा सकते हैं. अपनी सुविधा के हिसाब से इसकी किश्त आप मंथली, तिमाही, छमाही या फिर सालाना जमा कर सकते हैं. इस स्कीम में 19 साल की उम्र से कोई इनवेस्ट करता है तो 55 साल के लिए इसमें आपको 1515 रुपये की मासिक प्रीमियम भरना पड़ेगा जिसके मेच्योर होने पर आपको 31.60 लाख रुपये मिलते हैं. वहीं 60 साल के मासिक प्रीमियम में 1411 रुपये जमा कराने के बाद आपको 34.60 लाख रुपये मिलते हैं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

Related posts:

error: Content is protected !!