बच्चों में आयरन की कमी पूरी करने के लिए पिलाएं इस फल का जूस, शरीर में बढ़ता है खून. पढ़िए खबर..

Iron Deficiency: बच्चे जैसे-जैसे बड़े होते जाते हैं वैसे-वैसे उनमें पोषण की आवश्यक्ता भी बढ़ जाती है. बढ़ते बच्चों में अक्सर आयरन की कमी भी देखने को मिलती है. आयरन की कमी से रेड ब्लड सेल्स (Red Blood Cells) कम होने लगती हैं जिसे साधारण भाषा में खून की कमी होना कहा जाता है. बच्चों में खून की कमी दिखने लगे तो उनके खानपान में कुछ जरूरी बदलाव किए जा सकते हैं. आंवला भी ऐसा ही एक फल है जिसका जूस (Amla Juice) खून की कमी पूरी करने के लिए बच्चों को पिलाया जा सकता है. जानिए इसके फायदे और बच्चों की सेहद पर असर.



 

 

 

आयरन की कमी के लिए आंवले का जूस | Amla Juice For Iron Deficiency

आंवला विटामिन सी और आयरन जैसे कई पौषक तत्वों से भरपूर होता है. खासतौर से अनीमिया (Anaemia) होने पर व्यक्ति को आंवला खाने की सलाह दी जाती है. आंवला के जूस की बात करें तो बच्चों को इसे दिन में एक बार सीमित मात्रा में पिलाया जा सकता है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : विधायक ब्यास कश्यप के प्रयासों से तालाब एवं नाला में तट बंध, पिचिंग निर्माण के लिए 40 लाख की मिली स्वीकृति

 

 

आंवला बच्चों की इम्यूनिटी (immunity) बढ़ाने में भी मददगार है. इसमें कई एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी (Vitamin C) पाया जाता है जिन्हें शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए जाना जाता है. आंवला के जूस का स्वाद बढ़ाने के लिए आप उसमें हल्का गुण और काला नमक डाल सकते हैं. इसके अलावा आंवले का मुरब्बा भी बच्चों को खिलाया जा सकता है.

 

 

 

ये जूस भी हैं अच्छे

बच्चों में आयरन की कमी को पूरा करने के लिए आंवला के अलावा भी कई फल व सब्जियां हैं जिनके जूस पिलाए जा सकते हैं.

इसे भी पढ़े -  धान खरीदी में भारी अनियमितता से राज्य को हजारों करोड़ का नुकसान : जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप ने विधानसभा में उठाए गंभीर सवाल

 

 

पालक और अनानास को साथ में मिलाकर बनाए गए जूस से भी शरीर में आयरन की कमी पूरी हो सकती है.

 

चुकंदर आयरन से भरपूर होता है. सिर्फ चुकंदर का जूस (Beetroot Juice) भी बच्चे को दिया जा सकता है और चुकंदर में संतरा मिलाकर भी. इन दोनों को मिलाकर साथ पीने से शरीर को आयरन के साथ-साथ विटामिन सी भी भरपूर मात्रा में मिलता है.

 

 

अब इस आखिरी सब्जी से बच्चे नाक जरूर सिंकोड़ सकते हैं लेकिन यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. शरीर में आयरन की कमी पूरी करने के लिए कद्दू का जूस बच्चे को पिलाया जा सकता है. कद्दू का जूस बनाने के लिए इसे मिक्सर में पीस लें. स्वाद के लिए इसमें हल्की चीनी या फिर नमक मिला सकते हैं.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : पानी की गंभीर समस्या को देखते हुए मालखरौदा के जनपद सदस्यों की अनुशंसा से 15 ग्राम पंचायतों को टैंकर किया गया प्रदान, हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना, जिला पंचायत CEO, एसडीएम, जनपद अध्यक्ष सहित सभी जनपद सदस्य रहे मौजूद

error: Content is protected !!