WhatsApp ने 23 लाख अकाउंट्स को किया Ban! लिस्ट में कहीं आपका भी नाम तो नहीं; जानिए क्या हैं वजह…

WhatsApp Ban 23 Lakhs Accounts: WhatsApp ने लाखों यूजर्स को जोरदार झटका दिया है. उसने नए आईटी नियम 2021 के तहत जुलाई में भारत में 23 लाख से अधिक खराब अकाउंट्स को बैन कर दिया. कंपनी ने गुरुवार को ये जानकारी दी है. WhatsApp को भारत में जुलाई के महीने में 574 शिकायतें भी मिलीं और कार्रवाई 27 पर हुई. देश में 40 करोड़ से अधिक यूजर्स वाले प्लेटफॉर्म ने जून में खराब रिकॉर्ड वाले 22 लाख से अधिक खातों को बैन किया था.

23 लाख अकाउंट्स को किया बैन

कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, ‘आईटी नियम 2021 के अनुसार, हमने जुलाई 2022 के लिए अपनी रिपोर्ट प्रकाशित की है. जैसा कि मासिक रिपोर्ट में दर्ज किया गया है, वॉट्सएप ने जुलाई महीने में 2.3 मिलियन यानि 23 लाख से अधिक खातों (2,387,000) पर प्रतिबंध लगा दिया है.’

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

शर्तों का किया उल्लंघन

इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी रूल्स 2021 के 4(1)(डी) के अनुसार प्रकाशित, रिपोर्ट में भारत में यूजर्स से प्राप्त शिकायतों पर वॉट्सएप द्वारा की गई कार्रवाई का डेटा शामिल है. आपत्तियां शिकायत तंत्र के माध्यम से प्राप्त की गईं और सेवा की शर्तों के उल्लंघन के लिए इसकी रोकथाम और पता लगाने के तरीकों से खातों पर कार्रवाई की गई.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

आईटी नियम 2021 के तहत, 50 लाख से अधिक यूजर्स वाले प्रमुख डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को मासिक अनुपालन रिपोर्ट प्रकाशित करनी होती है. कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, ‘वॉट्सएप एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग सर्विस के बीच दुरुपयोग को रोकने में अग्रणी है. वर्षों से, हमने अपने यूजर्स को अपने प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित रखने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और अन्य अत्याधुनिक तकनीक, डेटा वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों और प्रक्रियाओं में निवेश किया है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!