पत्नी से ऐसे-ऐसे डिमांड करता था विधायक का बेटा, पूरी नहीं होने पर निकालता था रिवाल्वर, जानें पूरा मामला

सिद्धार्थनगर. उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है। महिला अपने आप को जिले के एक विधायक के भतीजे की पत्नी बता रही है। वायरल वीडियो में महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

 



साथ ही विधायक पर सब जानते हुए भतीजे को न समझाने का भी आरोप लगाया है। साथ ही महिला ने अपनी व माता-पिता की सुरक्षा की गुहार लगाई है। हालांकि,’KhabarC′ वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

वायरल वीडियो में महिला कह रही है कि पति पांच साल से दहेज के लिए प्रताड़ित करते आ रहे हैं। शनिवार को वह छठ व्रत थी। इस पर पति ने विवाद किया और मारने के लिए रिवॉल्वर निकाल ली। किसी तरह से जान बचाकर कमरे से बाहर भागी। जानकारी होने पर उसके माता-पिता आए तो उन्हें भी थप्पड़ मारा।

आरोप लगाया कि वह हमेशा ऐसा ही करते हैं। कई बार मुझ पर पिस्तौल तानी है। महिला ने पति पर कई और भी गंभीर आरोप लगाए हैं। यह बात विधायक जी को भी मालूम है पर कभी उन्होंने पति को नहीं डांटा।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

महिला ने न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है। इस बारे में एसओ सदर अजय यादव का कहना है कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। वहीं विधायक इसे सामान्य पारिवारिक मामला बताकर कुछ भी कहने से बचते नजर आए।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!